मुख्य बातें

बैगा जनजाति के प्रधानमंत्री आवास पर चला बुलडोजर: कांग्रेस ने वन विभाग पर संविधान उल्लंघन का आरोप लगाया, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

बैगा जनजाति के प्रधानमंत्री आवास पर चला बुलडोजर:  कांग्रेस ने वन विभाग पर संविधान उल्लंघन का आरोप लगाया, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर स्थित वन परिक्षेत्र कुंवारपुर में वन विभाग ने एक विशेष बैगा जनजाति परिवार के प्रधानमंत्री आवास पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध जताते हुए कलेक्टर एमसीबी को पत्र लिखकर उच्च स्तर

.

यह घटना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान से संबंधित है। कांग्रेस नेताओं ने इसे वन विभाग की हठधर्मिता और असंवेदनशीलता का गंभीर उदाहरण बताया है।

कांग्रेस बोली- वन विभाग की कार्रवाई संवेदनहीन और निंदनीय

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने अपने पत्र में कहा कि शासन की योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के बावजूद वन विभाग ने कोई आपत्ति नहीं की थी, और अब इसे तोड़ना कानूनी और मानवीय दोनों दृष्टियों से निंदनीय है। उन्होंने इसे प्रशासनिक संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया।

बैगा परिवार को पुनर्निर्माण की अनुमति देने की मांग

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने कहा कि यह कार्रवाई न केवल संविधान के अनुच्छेद 46 का उल्लंघन है, बल्कि प्रदेश सरकार की जनजातीय नीतियों की भी अवहेलना करती है। कांग्रेस ने कलेक्टर से दोषी वन अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने, पीड़ित बैगा परिवारों को पुनः आवास स्वीकृत कर पुनर्निर्माण की अनुमति देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

भरतपुर सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जनआंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि बैगा समुदाय, जिसे राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र घोषित किया गया है, के साथ इस प्रकार की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *