मुख्य बातें

आज फतेहाबाद पहुंचेंगी राज्यसभा MP किरण चौधरी: वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर होंगी चीफ गेस्ट; अस्पतालों व थानों में भी लगेंगी प्रदर्शनी – Fatehabad (Haryana) News

आज फतेहाबाद पहुंचेंगी राज्यसभा MP किरण चौधरी:  वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर होंगी चीफ गेस्ट; अस्पतालों व थानों में भी लगेंगी प्रदर्शनी – Fatehabad (Haryana) News

हरियाणा से राज्यसभा सांसद और बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री किरण चौधरी आज फतेहाबाद पहुंचेंगी। वह राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगी। यह कार्यक्रम डीपीआरसी हॉल में होगा। कार्यक्रम में पूर्व वि

.

बता दें कि, केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में देशभक्ति और स्वदेशी भावना को सशक्त करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्मरणोत्सव 7 नवंबर से शुरू होगा, जो साल भर जारी रहेगा।

टोहाना में बबली और रतिया में दुग्गल चीफ गेस्ट

यही कार्यक्रम टोहाना और रतिया में उप मंडल स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। टोहाना में पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और रतिया में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को चीफ गेस्ट बनाया गया है। हालांकि, सुनीता दुग्गल की बिहार चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है। ऐसे में उनके आगमन पर संशय बना हुआ है।

डीसी बोले-स्कूल-कॉलेजों में भी लगेंगी प्रदर्शनी

डीसी डॉ.विवेक भारती ने बताया कि जिले भर में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ देशभक्ति और राष्ट्र एकता की भावना के साथ में मनाई जाएगी। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के महत्व को समझाना और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।

सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, कॉलेजों, अस्पतालों व पुलिस थानों में वंदेमातरम 150 एवं स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम होंगे। इसमें प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। साथ ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *