मुख्य बातें

देहरादून में शुरू हुआ दसवां दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: तीन दिनों तक जुड़ेंगे कई फ़िल्मी सितारे, 70 से ज्यादा फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग – Dehradun News

देहरादून में शुरू हुआ दसवां दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल:  तीन दिनों तक जुड़ेंगे कई फ़िल्मी सितारे, 70 से ज्यादा फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग – Dehradun News

देहरादून के सेंट्रियो मॉल में दसवें इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है जिसमें फिल्म जगत के कई कलाकार, लेखक और निर्देशक पहुँच रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में 70 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी जिसमें से 30 से ज्

.

मुंबई से पहुंचे 8 बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर

इस साल शुरू हुए दून फ़िल्म फेस्टिवल में मुंबई से बॉलीवुड कलाकार मुकेश खन्ना, रणवीर शौरी, दर्शन जरीवाला, लिलीपुट, जमील खान और इनाम उल हक़ और फ़िल्म निर्माता सुदीप्तो सेन के साथ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से 20 फिल्म निर्माता देहरादून पहुंचे जिन्होंने फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत में हिस्सा लिया। फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा का कहना है कि इस फिल्म फेस्टिवल में उभरते हुए कोरियोग्राफर, सिंगर, एक्टर और डायरेक्टर को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलता है और उन्हीं की बनाई हुई फिल्में फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाती है।

2015 में शुरू हुआ था पहली दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

साल 2015 में शुरू हुए दून फिल्म फेस्टिवल में हर साल देहरादून में दिग्गज कलाकारों के साथ फिल्म निर्माता और युवा प्रतिभाएं इकट्ठा होती है जिसमें कम बजट की फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है इस फिल्म फेस्टिवल के जरिए युवा कलाकारों को एक मंच के साथ-साथ नई पहचान भी मिलती है जिससे उन्हें दिग्गज कलाक़ारो के साथ स्टेज साझा करने का मौका मिलता है जो उनके करियर को भी नई दिशा देता है।

एक्टर दर्शन जरीवाला बोले हर राजधानी में होने चाहिए आयोजन

वहीं देहरादून फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे पहुंचे दर्शन जरीवाला का कहना है कि पिछले कुछ सालों में फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत सारे नए प्रयोग हुए हैं और इस तरह के फेस्टिवल होने से नई फिल्मों के साथ दर्शन भी जोड़ते हैं इसलिए उन्हें लगता है कि इस तरह के आयोजन देश के सभी राज्यों की राजधानी में होने चाहिए।

एक्टर मुकेश खन्ना ने की उत्तराखंड के टैलेंट की सराहना

बॉलीवुड दिग्गज कलाकार मुकेश खन्ना कहते हैं कि दुनिया भर में इस तरह के फेस्टिवल होते रहते हैं जिसमें भारतीय फिल्मों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों को भी प्रदर्शित किया जाता है और इन फिल्म फेस्टिवल के जरिए फिल्मों को एक आउटलेट मिलता है जो अच्छी प्रगति है साथी उन्होंने उत्तराखंड के टैलेंट की सराहना करते हुए कहा कि इस राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिभाएं हैं जिन्हें केवल एक मौके की तलाश है साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनके डेस्टिनी में एक्टर बनना लिखा है तो वह जरूर एक्टर बनेंगे।

कैबिनेट मंत्री बोले युवाओं को आगे बढ़ने का मौका

वहीं फिल्म फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस तरह के फिल्म फेस्टिवल से राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है जो इस प्रदेश की आर्थिक की की सबसे बड़ी कड़ी है कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी फिल्म नीति में कई सुविधाएं दी हैं और जब फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड कलाकार और निर्माता उत्तराखंड पहुंचते हैं तो उन्हें उत्तराखंड के सौंदर्य को देखने का भी मौका मिलता है जो निर्माता को प्रदेश में फिल्म बनाने की तरफ आकर्षित करता है और इस तरह के आयोजन से उत्तराखंड की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *