मुख्य बातें

खड़गे बोले- नीतीश अवसरवादी नेता हैं: हरे गमछे वाले पर भड़क गए तेजप्रताप, RLD विधायक भाई वीरेंद्र को बताया गुंडा और मवाली – Patna News

खड़गे बोले- नीतीश अवसरवादी नेता हैं:  हरे गमछे वाले पर भड़क गए तेजप्रताप, RLD विधायक भाई वीरेंद्र को बताया गुंडा और मवाली – Patna News


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को गयाजी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अवसरवादी नेता हैं। उन्हें जिधर कुर्सी मिले, उधर चले जाएंगे।

.

दिसंबर 2023 में नीतीश कुमार ने क्या कहा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा समाज में भय, घृणा, उन्माद पैदा कर रही है। ये हमारे लोकतंत्र और संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा है। वहीं, अमित शाह ने कहा था- भाजपा के दरवाजे नीतीश के लिए बंद हो गए हैं। आप एक तरफ कहते हैं कि दरवाजे बंद है तो फिर ये आज दोस्त कैसे हैं।

खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ बोलने वाले मोदी एक दिन डकैत बन जाएंगे। कई घोटाले हो रहे हैं, इलेक्शन कमीशन गड़बड़ी कर रहा है। हर चीज में गड़बड़ी है, चोरी से वोट लेकर सरकार बनाते हैं। हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में इनकी चोरी की सरकार है

गयाजी में तेजप्रताप ने कहा- हम उन जयचंदों को सलाम करते हैं, जिन्होंने हमें बाहर करवाया।

हरे गमछे वाले पर भड़क गए तेजप्रताप

गयाजी में जनशक्ति जनता दल के मुखिया तेजप्रताप यादव आज वजीरगंज में जनसभा की। इस दौरान हरे रंग के गमछे को देकर वो भड़क गए। उन्होंने मंच से कहा कि ‘अभी एगो हरा पार्टी वाला आ गया है, जयचंदवा के पार्टी का है। ई गमछा हटाओ। तुम हटाओगे या पुलिस से हटवाए। यहां भगवान कृष्ण का गमछा पीला रंग का चलेगा।

पांच जयचंदों ने मिलकर हमको घर और संगठन से बाहर किया है। हम उन जयचंदों को सलाम करते हैं, जिन्होंने हमें बाहर करवाया। हम जनता के बीच हैं। जनता ही हमारा घर है।

तेजप्रताप यादव ने राजद के विधायक भाई वीरेंद्र को गुंडा और मवाली बताया है। उन्होंने कहा, ऐसे ही लोगों ने बिहार को बर्बाद किया है। आज पटना एयरपोर्ट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह और तेजप्रताप आमने-सामने हुए लेकिन दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *