मुख्य बातें

ग्वालियर में पकड़ी बांग्लादेशी युवती, दोस्त भी हिरासत में: 8 महीने पहले देह व्यापार के लिए लाई गई, पुलिस को मिले संदिग्ध चैट और विदेशी नंबर – Gwalior News

ग्वालियर में पकड़ी बांग्लादेशी युवती, दोस्त भी हिरासत में:  8 महीने पहले देह व्यापार के लिए लाई गई, पुलिस को मिले संदिग्ध चैट और विदेशी नंबर – Gwalior News

पुलिस युवती को पकड़ने के बाद आसपास छानबीन करती हुई।

ग्वालियर के पॉश सिटी सेंटर गोविंदपुरी इलाके में पुलिस ने शुक्रवार की रात एक फ्लैट से बांग्लादेशी युवती को पकड़ा है। यह युवती ढाका (बांग्लादेश) की रहने वाली है और आठ माह पहले कोलकाता के रास्ते भारत आई थी। पुलिस ने उसके साथ एक युवक को भी हिरासत में लिय

.

मुखबिर की सूचना पर छापा

सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान को सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी में एक बांग्लादेशी युवती किराए के फ्लैट में रह रही है। टीम ने देर रात छापा मारा तो वहां युवती एक युवक के साथ मिली। जब पुलिस ने पहचान पत्र मांगे, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सकी। तलाशी में उसके बांग्लादेशी होने के प्रमाण मिले। दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

देह व्यापार के लिए भारत लाई गई थी

पूछताछ में युवती ने बताया कि वह ढाका की निवासी है और करीब आठ माह पहले कोलकाता होते हुए दिल्ली और फिर ग्वालियर पहुंची थी। उसने यह भी कबूला कि बांग्लादेश के दलाल अनीस शेख की मदद से उसे भारत लाया गया और देह व्यापार में धकेला गया। ग्वालियर में वह राजेंद्र नाम के व्यक्ति के संपर्क में थी और यहां भी अनैतिक गतिविधियों में शामिल थी।

संदिग्ध चैट और मोबाइल नंबर मिले

पुलिस को युवती के मोबाइल से कई संदिग्ध चैट और विदेशी मोबाइल नंबर मिले हैं। इससे आशंका है कि उसका नेटवर्क अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय हो सकता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती के पास भारत आने के लिए फर्जी पासपोर्ट या अन्य दस्तावेज तो नहीं थे।

और भी युवतियों के होने की आशंका

पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि उसके जैसी और भी कई लड़कियों को देह व्यापार के लिए भारत लाया गया है, जो अलग-अलग शहरों में फैली हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है कि क्या यह सिर्फ देह व्यापार का मामला है या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।

पहले भी पकड़ाया था बांग्लादेशी परिवार

बता दें कि ग्वालियर में बांग्लादेशी नागरिकों की धरपकड़ पुलिस लगातार कर रही है। एक माह पहले महाराजपुरा इलाके से आठ सदस्यों वाले एक बांग्लादेशी परिवार को पकड़ा गया था, जिन्हें फिलहाल पुलिस लाइन के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

एएसपी विनिता डागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गोविंदपुरी इलाके में छापा मारा गया था। पकड़ी गई युवती बांग्लादेशी निकली है और उसका कहना है कि उसे देह व्यापार के लिए भारत लाया गया था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *