मुख्य बातें

झाबुआ में 13 नए छात्रावासों को मंजूरी: जनजाति कार्य विभाग ने ₹53 करोड़ की स्वीकृति दी – Jhabua News

झाबुआ में 13 नए छात्रावासों को मंजूरी:  जनजाति कार्य विभाग ने ₹53 करोड़ की स्वीकृति दी – Jhabua News

जनजाति कार्य विभाग ने महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से झाबुआ जिले में 13 नए छात्रावासों के निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन छात्रावासों के लिए कुल 53 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

.

प्रत्येक छात्रावास का निर्माण लगभग 409.80 लाख रुपS की लागत से किया जाएगा। इस प्रकार, कुल 53.27 करोड़ रुपये की लागत से ये भवन बनाए जाएंगे।

स्वीकृति प्राप्त छात्रावासों में सीनियर बालक छात्रावास पेटलावद (नवीन), सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक-3 कॉलेज मार्ग झाबुआ, सीनियर बालक छात्रावास ढेकलवाड़ी, सीनियर कन्या छात्रावास पारा, सीनियर बालक छात्रावास पारा, सीनियर बालक छात्रावास साढ़, सीनियर बालक छात्रावास मोरडुंडीया, सीनियर बालक छात्रावास कुंदनपुर, सीनियर बालक छात्रावास मदरानी, सीनियर बालक छात्रावास थान्दला (नवीन), सीनियर बालक छात्रावास काकनवानी, सीनियर बालक छात्रावास बोलासा और शासकीय सीनियर कन्या उत्कृष्ट छात्रावास गणपती चौक पेटलावद शामिल हैं।

मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय से इन छात्रावासों की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया था। उनके अनुसार, इन 13 नए भवनों के निर्माण से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में नई सुविधा मिलेगी और उनकी आवास संबंधी परेशानियाँ दूर होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *