विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को सुपौल सदर प्रखंड के बसबिटी स्थित खेल मैदान परिसर में कांग्रेस प्रत्याशी मिन्नुतुल्लाह रहमानी के समर्थन में आयोजित महागठबंधन की विशाल जनसभा में भारी जनसमूह उमड़ा। मंच पर वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और का
.
सभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार अब बदलाव चाहता है और इस बदलाव का नेतृत्व महागठबंधन करेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के 77 साल बाद पहली बार किसी मल्लाह समाज के बेटे का नाम उपमुख्यमंत्री पद के लिए घोषित हुआ है, जो सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
‘बिहार को अब रोजगार, शिक्षा और सम्मान की राजनीति चाहिए’
सहनी ने कहा कि बिहार को अब रोजगार, शिक्षा और सम्मान की राजनीति चाहिए, और महागठबंधन की सरकार इन तीनों मोर्चों पर ठोस काम करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन लोगों को वर्षों तक मौका दिया, उन्होंने सिर्फ वादे किए, लेकिन अब समय है ऐसी सरकार चुनने का जो वास्तव में युवाओं, किसानों और गरीबों की आवाज बने।
‘पूरे बिहार में इस बार बदलाव की लहर’
वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि पूरे बिहार में इस बार बदलाव की लहर है। उन्होंने कहा कि अब बिहार को ऐसी सरकार चाहिए जो नौकरी दे, युवाओं के सपनों को पंख दे और हर वर्ग की आवाज बने। कन्हैया ने कहा कि बेरोजगारी, पलायन और शिक्षा की बदहाली से बिहार को मुक्त कराने के लिए जनता को एकजुट होकर मतदान करना होगा।
सुपौल से बदलाव की शुरुआत होनी चाहिए – कन्हैया कुमार
उन्होंने कहा कि सुपौल से बदलाव की शुरुआत होनी चाहिए और मिन्नुतुल्लाह रहमानी को भारी मतों से विजयी बनाकर जनता अपने हक और हकूक की आवाज बुलंद करे। सभा स्थल पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। भीड़ और उत्साह को देखते हुए साफ था कि चुनावी माहौल अब पूरी तरह गरमा गया है।
