एक्सीडेंट के क्षतिग्रत कार की फोटो।
उचाना-हांसी मार्ग पर रविवार सुबह एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। यह हादसा उचाना खंड के गांव भौंगरा के पास हुआ। इस दुर्घटना में बाइक सवार 36 वर्षीय सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनो
.
मृतक की पहचान गांव भौंगरा निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र रविवार सुबह बाइक पर सवार होकर उचाना की ओर जा रहे थे। गांव के निकट ही सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मृतक सुरेंद्र की फोटो।
आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायल बाइक सवारों को उपचार के लिए उचाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल रोशन की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त बाइक
घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उचाना थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक सुरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
