छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक भालू सड़क पार कर एक ग्रामीण के घर की बाड़ी में घुस गया। भालू को इमली के पेड़ पर चढ़ा देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो र
.
यह घटना सांकरा वन परिक्षेत्र के खम्हरिया गांव की है। ग्रामीण मुन्ना ध्रुव के घर के सदस्य जब बाड़ी में गए, तो उन्होंने इमली के पेड़ पर भालू को देखा। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भालू को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।
दूसरी बार भालू की मौजूदगी से दहशत
जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा-नगरी इलाके में इन दिनों वन्यप्राणी भोजन और पानी की तलाश में जंगल छोड़कर गांवों के आसपास दिखाई दे रहे हैं। इसी क्षेत्र में यह दूसरी घटना है। इससे पहले घटुला-बोराई मुख्य मार्ग पर घटुला के पास भी एक भालू सड़क किनारे पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दिया था।
ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इस मामले की सूचना दी है। माना जा रहा है कि भालू भोजन-पानी की तलाश में गांव में पहुंचा होगा और इस दौरान वह पेड़ पर चढ़ गया।

