मुख्य बातें

पचमढ़ी में जंगल सफारी के लिए निकले राहुल: जिला अध्यक्षों से बोले- असली ताकत जमीन से मिलती है; नेताओं की नहीं, पब्लिक की परिक्रमा करें – Bhopal News

पचमढ़ी में जंगल सफारी के लिए निकले राहुल:  जिला अध्यक्षों से बोले- असली ताकत जमीन से मिलती है; नेताओं की नहीं, पब्लिक की परिक्रमा करें – Bhopal News


राहुल गांधी को मंच पर डॉ. अंबेडकर की तस्वीर भी दी गई।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पचमढ़ी में जंगल सफारी के लिए निकले हैं। वे सुबह 6:15 बजे रविशंकर भवन से काफिले के साथ निकले। अब पचमढ़ी से पनारपानी गेट तक 10 किलोमीटर काफिले के साथ जाएंगे। फिर अपनी गाड़ी से उतरकर खुली जिप्सी में

.

इससे पहले राहुल गांधी ने शनिवार को पचमढ़ी के होटल हाईलैंड में जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में सत्र को संबोधित किया। राहुल गांधी प्रशिक्षण सत्र में देर से पहुंचे तो ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के हेड सचिन राव ने कहा कि हमारे यहां नियम कि प्रशिक्षण में जो देर आए उसे पनिशमेंट मिलती है।

राहुल ने पचमढ़ी में सभी के साथ मिलकर भोजन किया।

राहुल ने पूछा मुझे क्या करना होगा? इसके बाद सचिन राव ने कहा आपको दस पुशअप्स लगाने होंगे। फिर राहुल गांधी ने पुशअप्स लगाए। राहुल के साथ जिलाध्यक्षों ने भी पुशअप्स लगाए। करीब ढाई घंटे के सत्र में राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के साथ खुले माहौल में लर्न-बाय-फन के अंदाज में चर्चा की।

जुजुत्सु करके बताया कैसे पकड़ मजबूत रखें राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के सामने जुजुत्सु का अभ्यास करते हुए बताया कि अपनी जमीन पर पकड़ कैसे मजबूत होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि आपके पैर मजबूती से जमीन पर रहने चाहिए। यदि जमीन छोड़ दी तो आपकी पकड़ कमजोर हो जाएगी। राहुल बोले असली ताकत नेताओं की परिक्रमा से नहीं मिलती। राहुल गांधी ने कहा कि आपको असली ताकत नेताओं की परिक्रमा से नहीं मिलेगी। आपको ताकत जनता के बीच पकड़ मजबूत करने से मिलेगी।

हमें टेंशन कि काम का मूल्यांकन होगा या नहीं प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला अध्यक्षों ने राहुल गांधी से कहा कि हमें यह आशंका रहती है कि हम काम तो कर रहे हैं लेकिन, हमारे काम का मूल्यांकन होगा या नहीं? इसपर राहुल गांधी ने कहा आप रिपोर्टिंग और इवेलुएशन की चिंता मत कीजिए। मैं आप लोगों के काम पर खुद नजर रखूंगा। आप अपनी चिंता छोड़िए सिर्फ काम पर ध्यान दीजिए। आपकी चिंता हम और पार्टी करेगी।

अभ्यास करके सिखाया किससे कैसे निपटना है

राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों से मुलाकात की।

राहुल गांधी सत्र में करीब पौने घंटे के संबोधन के बाद जुजुत्सु की ड्रेस पहनकर ट्रेनिंग हॉल में पहुंचे। राहुल ने जुजुत्सु का अभ्यास करके जिला अध्यक्षों को सिखाया कि अगर कोई आदमी आपको मार रहा है तो उसकी तरफ ध्यान मत दीजिए। उसे गले लगाईए। आपकी पकड़ जमीन पर इतनी मजबूत होनी चाहिए कि आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करने वाले का प्रयास असफल हो जाए।

राहुल ने 4-4 जिला अध्यक्षों को बुलाकर बताया कि कैसे अपने पैर जमीन पर मजबूत करें।अमेरिका चीन के बीच में भारत कठपुतली बन रहा। राहुल गांधी ने विदेश नीति पर बोलते हुए सुपर पावर के बारे में बताया। राहुल ने कहा सुपर पावर में अमेरिका और चीन के बीच भारत कठपुतली बन रहा है। किसी दिन चीन पाकिस्तान के जरिए हमला करेगा या चीन सीधे हमला कर देगा। उन्होंने कहा अमेरिका में राष्ट्रपति पावरफुल नहीं सेना है।

मेरे खिलाफ बोलने वाले मेरे गुरु हैं राहुल गांधी ने कहा जो लोग मेरे खिलाफ बोलते हैं वो मेरे गुरू हैं। मैं इसकी परवाह ही नहीं करता कि मेरे बारे में कौन क्या बोलता है। ध्यान भटकाने के लिए लोग मेरे बारे में बोलते हैं वैसे यदि आपके बारे में भी बोलें तो इनकी परवाह किए बिना जमीन पर काम करते रहिए। अपनी जमीन मत छोड़ना। कामयाबी आपके कदमों में होगी।

जिला अध्यक्षों के परिवारों से ली जानकारी राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के बच्चों, पत्नी से एक-एक कर चर्चा की। राहुल ने हर परिवार के साथ अलग से ग्रुप फोटो सेशन कराया। उन्होंने जिलाध्यक्षों के बच्चों से पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, फ्यूचर के टारगेट के बारे में पूछा।एक जिला अध्यक्ष ने कहा- पहली बार ऐसा लग रहा है कि हम किसी राजनीतिक ट्रेनिंग में नहीं बल्कि परिवार के बीच मिलने आए हैं। अब तक ऐसा होता था कि पॉलिटिक्स में सिर्फ हम ही नेताओं से मिलते थे और सिर्फ काम की बात होती थी पहली बार परिवार का हालचाल हमारी पार्टी का मुखिया मिलकर पूछ रहा है।

राहुल गांधी के साथ मीटिंग में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और अशोक सिंह मौजूद रहे।

पचमढ़ी में जिला अध्यक्षों को संबोधित करते राहुल गांधी।

पचमढ़ी में जिला अध्यक्षों को संबोधित करते राहुल गांधी।

राजीव गांधी ने बापू की जिस प्रतिमा का अनावरण किया वहां माल्यार्पण करेंगे राहुल गांधी को पचमढ़ी के हेलीपैड से कार के जरिए गांधी चौक पर पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करनी थी। लेकिन, प्रोग्राम में देरी के कारण राहुल सीधे होटल हाईलैंड पहुंच गए। राहुल ने रविशंकर भवन में होने वाली एमपी के सीनियर लीडर्स की बैठक भी होटल हाईलैंड में ही की।

राहुल के गांधी चौक न पहुंचने से पचमढ़ी के स्थानीय कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर की। अब राहुल गांधी आज सुबह गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। पचमढ़ी के गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण 29 जून 1989 को राहुल के पिता राजीव गांधी ने किया था। 1998 में सोनिया गांधी ने पचमढ़ी के गांधी चौक पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। अब राहुल भी बापू को पुष्पांजलि अर्पित करने जाएंगे। इसके बाद भोपाल आएंगे।

राहुल गांधी का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 9 बजे: गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
  • सुबह 10:45 बजे: पचमढ़ी हेलीपेड से रवाना
  • 11:25 बजे: भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • 11:30 बजे: भोपाल से विशेष विमान के जरिए बागडोगरा रवाना होंगे।
  • 1:15 बजे: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज हाई स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • 2:30 बजे: पूर्णिया जिले के शीशाबारी, बेसा, अमौर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

रद्दी पर मिड-डे मील खाने वाला वीडियो पोस्ट किया राहुल गांधी ने दिल्ली से रवाना होने पहले अपने X अकाउंट पर श्योपुर के विजयपुर में बच्चों के रद्दी पर मिड-डे मील खाने वाला वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज्जत की थाली तक नसीब नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…

जमीन पर बैठे राहुल, बोले-हिम्मत से लड़ना है, सरकार बनेगी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में प्रदेश के सीनियर लीडर्स की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन के नीचे लेवल तक मजबूत करने की नसीहत दी। उन्होंने किसानों और आम जनता से समस्याएं उठाने और पार्टी संगठन के साथ मिलकर काम करने की बात सीनियर नेताओं से कही। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *