मुख्य बातें

कोडरमा में 269 पेटी शराब से भरा ट्रक जब्त: बिहार चुनाव से पहले साढे 16 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार – koderma News

कोडरमा में 269 पेटी शराब से भरा ट्रक जब्त:  बिहार चुनाव से पहले साढे 16 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार – koderma News

कोडरमा पुलिस ने झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित मेघातरी चेक पोस्ट से शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। यह कार्रवाई सोमवार तड़के की गई, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

.

एसपी अनुदीप सिंह के अनुसार, आसनसोल के पास से किसी जंगली क्षेत्र से शराब की इन पेटी को एक ट्रक में लोड कर बिहार चुनाव मतदान से ठीक 1 दिन पहले बिहार शरीफ ले जाया जाना था। इससे पहले ही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया।

नालंदा निवासी ड्राइवर पकड़ा गया

पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को जप्त करते हुए नालंदा जिले के मानपुर के रहने वाले ट्रक चालक शिशुरंजन उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। इस ट्रक में 269 पेटी अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब लोड थी, जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन साढे 16 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह कार्रवाई बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए की गई है। गौरतलब है कि कोडरमा से सटे बिहार के इलाकों में 11 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में कोडरमा पुलिस द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में शराब जब्त करना एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *