जम्मू-तवी क्षेत्र में हाल ही में हुए भूस्खलन और ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते उत्तर रेलवे की कई रेलखंडों पर यातायात प्रभावित हुआ है। इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने का न
.
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग में परिवर्तन और आंशिक रद्दी करण की जानकारी जारी की है। प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है—
- गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग–शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस 25 मार्च 2026 तक अंबाला कैंट स्टेशन पर समाप्त होगी। अंबाला कैंट–ऊधमपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20848 ऊधमपुर–दुर्ग एक्सप्रेस 27 मार्च 2026 तक अंबाला कैंट से प्रारंभ होगी। ऊधमपुर–अंबाला कैंट के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग–ऊधमपुर एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक जालंधर कैंट स्टेशन पर समाप्त होगी। जालंधर कैंट–ऊधमपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12550 ऊधमपुर–दुर्ग एक्सप्रेस 02 अप्रैल 2026 तक जालंधर कैंट से प्रारंभ होगी। ऊधमपुर–जालंधर कैंट के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की नवीनतम स्थिति की जानकारी NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।
