मुख्य बातें

तेजस्वी बोले- इस बार लोगों का मूड बदलाव का है: 20 साल में सरकार बिहार में विकास नहीं कर पाई, मैंने सबसे ज्यादा सभाएं कीं – Patna News

तेजस्वी बोले- इस बार लोगों का मूड बदलाव का है:  20 साल में सरकार बिहार में विकास नहीं कर पाई, मैंने सबसे ज्यादा सभाएं कीं – Patna News

पटना के पोलो रोड में दूसरे चरण के मतदान से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पीसी कर रेह हैं। उनके साथ सांसद मीसा भारती भी हैं।।

.

तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने सबसे अधिक 171 सभाएं की हैं। कोई ऐसा जिला, ब्लॉक नहीं बचा जहां हम नहीं गए। लोगों का मूड बदलाव का है। 20 साल पुरानी सरकार को बदलना है। 20 साल राज करने के बाद भी एनडीए सरकार ने बिहार को सबसे पीछे किया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार के लोग इस बार इतिहास रचने जा रहे है। बिहार में 2 उप मुख्यमंत्री हैं, उनसे हमने सदन में पूछा कि, बिहार किस चीज में आगे है। वो बता दो। दोनों में से कोई नहीं बता पाया। 14 तारीख को हमारी सरकार बनेगी। आने वाले दिनों में बिहार आगे बढ़ेगा।

शाह अफसरों को धमका रहे हैं

इससे पहले उन्होंने कल रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट x पर पोस्ट कर के बिहारवासियों से अपील करते हुए लिखा था प्रथम चरण के बाद 𝐍𝐃𝐀 खेमे में भारी गमगीन माहौल है। हार के खौफ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर और फोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के 𝐂𝐂𝐓𝐕 बंद करा देर रात अधिकारियों को बुलाते है।

बदलाव निश्चित है इसलिए अधिकारी फोन करने वाले का स्क्रीनशॉट तक हमें भेज रहे है।

दो गुजराती येनकेन प्रकारेण बिहार पर कब्जा करना चाहते है। वो बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते है। बिहार की जनता सत्ताधारी नेताओं को कड़ा सबक सिखाने के लिए एक पैर पर खड़ी है। गणतंत्र की जननी बिहार में इनकी वोट चोरी हरगिज नहीं चलेगी। जनता हर प्रकार से यानि हर प्रकार से इनकी वोट चोरी और लोकतंत्र की डकैती रोकने के लिए तैयार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *