पूर्णिया से सटे कटिहार में मामूली सी बात पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। दरवाजे पर कुर्सी लगाने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें घर की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई
.
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला आनन-फानन में जीएमसीएच लाया गया, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है। गोली उनके बाएं कंधे में फंसी हुई बताई जा रही है।
घायल महिला की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के फुलडोबी गांव निवासी मधु कुमारी 25 के रूप में हुई है।
फायरिंग में घायल महिला।
आचार संहिता का हवाला देकर कुर्सी लगाकर बैठने से मना किया
घटना की जानकारी देते हुए श्रवण कुमार मंडल ने बताया कि पड़ोसी रंजीत कुमार अपने 10 साथियों के साथ दरवाजे पर आया और कुर्सी लगाने को कहा। आचार संहिता लागू होने की वजह से श्रवण के मना करने पर रंजीत और उसके साथी गाली-गलौज और धमकी पर उतर आए। रंजीत से जमीन विवाद पहले से चल रहा है। कुछ ही देर में रंजीत करीब 20 और लोगों को बुला लाया और उसके साथियों ने पिस्टल निकालकर 10–12 राउंड फायरिंग कर दी।
गोली की आवाज सुनकर जब श्रवण की पत्नी मधु कुमारी बाहर निकलीं तो रंजीत ने उन पर सीधे फायर कर दिया।
ग्रामीणों के जुटते ही सभी आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने फलका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
