गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के रामगढ़ी के पास गुरुवार को दो ट्रैक्टरों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में रामगढ़ी डूमरटोली निवासी 22 वर्षीय बुधु उरांव की मौके पर ही मौत हो गई।
.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल 20 वर्षीय रोशन उरांव (पिता राजू उरांव) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल रोशन के पिता राजू उरांव ने बताया कि बुधु और रोशन एक ट्रैक्टर से धान लेकर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरे ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
