मुख्य बातें

पलवल पुलिस ने गोवंश से भरे ट्रक पकड़ा: दो आरोपी अरेस्ट किए, 27 गोवंशों में 2 की मौत, यूपी से ला रहे थे – Palwal News

पलवल पुलिस ने गोवंश से भरे ट्रक पकड़ा:  दो आरोपी अरेस्ट किए, 27 गोवंशों में 2 की मौत, यूपी से ला रहे थे – Palwal News


पलवल में गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ने के लिए पहुंची पुलिस।

पलवल में केजीपी एक्सप्रेस-वे पर पुलिस टीम ने गोरक्षा दल के सदस्यों के सहयोग से गोवंश से भरे एक ट्रक समेत दो तस्करों पकड़ा है। कैंप थाना पुलिस ने उप-निरीक्षक की तहरीर पर गो-तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रक से कुल 27 गोवंश बरामद हुए, जिनमें से

.

कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि उनकी टीम उप-निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में केजीपी पर गुरुवार की रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नूंह जिले के हुसैनपुर निवासी जान मोहम्मद और शाहपुर नंगली निवासी नसीम गो-तस्करी का धंधा करते हैं। वे दोनों एक ट्रक में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गोवंश भरकर नूंह जिले ले जा रहे थे।

पलवल में गोवंश से भरे ट्रक के बाहर नारेबाजी करते गोरक्षा दल के सदस्य।

नाकाबंदी कर पकडे़ गए आरोपी

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गौरक्षा दल के सदस्य सोनू, विक्रम सिंह और रोहित के साथ मिलकर केजीपी टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जब आरोपियों रुकने का इशारा किया तो उन्होंने ट्रक को पुलिस के नजदीक लाकर रोक दिया।

ट्रक रुकने के बाद उप-निरीक्षक ने गौरक्षा दल के सदस्यों के समक्ष ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पाया गया कि ट्रक में कुल 27 गोवंश बेरहमी से रस्सियों से बांधकर भरे हुए थे। इनमें से एक गाय और एक बैल की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने गोवंश से भरे ट्रक के साथ दोनों आरोपी जान मोहम्मद और नसीम को हिरासत में ले लिया। कैंप थाना पुलिस ने उप-निरीक्षक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर ट्रक और गोवंश को कब्जे में लेकर गोशाला भिजवा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *