सिरसा जिला सीआईए पुलिस ने गांव बणी क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल सवार युवक को 7 ग्राम 6 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ किपा पुत्र रूप सिंह निवासी चंडीगढ़िया मोहल्ला, गांव बणी, जिला सिरसा के रूप में हुई है। एसपी दीपक स
.
पुलिस को देख बाइक मोड़ी
सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव बणी की ओर जा रही थी। गांव में पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक गली से आता दिखा। पुलिस की गाड़ी देखकर युवक ने अचानक मुड़कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसे रोक लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 7 ग्राम 6 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस
गिरफ्तार आरोपी कुलदीप उर्फ किपा के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड अवधि के दौरान उससे हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी, ताकि उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
