लंगर की ट्राली रोकने पर पुलिस कर्मचारी से बहस करते हुए स्टूडेंट नेता।
पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहे प्रदर्शन के दौरान मोर्चा में लंगर की ट्राली ले जाने को लेकर विवाद हुआ है। वाइस चांसलर के कार्यालय के समक्ष चल रहे प्रदर्शन में शामिल स्टूडेंट्स के लिए रोजाना सेवादारों की तरफ से लंगर लाया जाता है।
.
आज भी जब ट्राली में लंगर लाया जा रहा था तो ट्राली को गेट नंबर 1 पर रोक लिया गया। जैसे ही स्टूडेंट्स को इस संबंधी पता चला तो वह गेट पर पहुंचे और पुलिस कर्मचारियों के भिड़ गए।
पुलिस की तरफ से लंगर की ट्राली को पहले एक नंबर गेट से वापिस भेज दिया गया था और कहा गया कि वह इसे तीन नंबर गेट पर लेकर जाएं। इसके बाद लंगर की ट्राली को वहां भी रोक दिया गया। वीडियो में स्टूडेंट बोले, ट्राली नहीं ट्रक लेकर आएंगे रोककर दिखाना वीडियो में स्टूडेंट नेता पुलिस कर्मचारियों से भिड़ते हुए दिख रहे हैं। जिसमें वह कर्मचारियों को कह रहे हैं कि लंगर तो ट्राली की जगह ट्रक में भी आएगा अगर दम है तो रोककर दिखाना। यही नहीं स्टूडेंट नेता ने तो पुलिस कर्मचारी से हाथापाई तक करने का प्रयास किया है।
