मुख्य बातें

मुंगेली में 4 लेक्चरर को कारण बताओ नोटिस जारी: निरीक्षण के दौरान एब्सेंट पाए गए, जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई – Mungeli News

मुंगेली में 4 लेक्चरर को कारण बताओ नोटिस जारी:  निरीक्षण के दौरान एब्सेंट पाए गए, जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई – Mungeli News


मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी एलपी डाहिरे ने शासकीय हाईस्कूल देवरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार लेक्चरर एब्सेंट पाए गए, जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

.

यह कार्रवाई कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर की गई है, जिसका उद्देश्य जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। निरीक्षण में स्कूल की उपस्थिति, शिक्षण-अध्यापन व्यवस्था और अनुशासन की समीक्षा की गई।

तीन दिनों में देना होगा नोटिस क जवाब

एब्सेंट पाए गए लेक्चरर में नीलू जोगवंशी, आभूषणकांत पात्रे, कीर्ति नवरंग और रूपचंद पाटले शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने उनकी अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। इन सभी लेक्चरर को तीन दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *