मुख्य बातें

नारनौल में करंट लगने से व्यक्ति की मौत: नहाने के लिए बाल्टी से ले रहा था पानी, रॉड से हाथ लगने पर लगा झटका – Narnaul News

नारनौल में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:  नहाने के लिए बाल्टी से ले रहा था पानी, रॉड से हाथ लगने पर लगा झटका – Narnaul News

नारनौल में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह सुबह नहाने के लिए पानी ले रहा था। इस दौरान बाल्टी में लगी रॉड में करंट आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

.

गांव रामबास निवासी करीब 67 वर्षीय रतिराम बीते कल सुबह अपने घर में नहाने के लिए गर्म पानी ले रहा था। इस दौरान जब वह बाल्टी से पानी लेने लगा तो बाल्टी में लगी रॉड में करंट आ गया। इससे उनको करंट लग गया। करंट लगने के कारण रतिराम बेहोश होकर वहां पर गिर गए।

डाक्टरों ने किया मृत घोषित

उसके बेहोश होकर गिरने पर परिजनों ने उसको उठाया और उपचार के लिए तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने रति राम को मृत घोषित कर दिया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।

एक लड़का व चार लड़कियां

मृतक के बेटे नरेश कुमार ने बताया कि उसके पिता जमींदार थे तथा खेतीबाड़ी करते थे। उनके एक लड़का व चार लड़कियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *