मुख्य बातें

हजारीबाग में जैव विविधता पार्क का उद्घाटन: राज्य स्थापना दिवस पर 6 हेक्टेयर में फैला पार्क जनता के लिए खोला गया – Hazaribagh News

हजारीबाग में जैव विविधता पार्क का उद्घाटन:  राज्य स्थापना दिवस पर 6 हेक्टेयर में फैला पार्क जनता के लिए खोला गया – Hazaribagh News

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हजारीबाग को एक नया जैव विविधता पार्क मिला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची से ऑनलाइन माध्यम द्वारा इस पार्क का उद्घाटन किया, जिसके बाद यह आम जनता के लिए खोल दिया गया।

.

लगभग 6 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह पार्क झारखंड सरकार और जिला वन विभाग की संयुक्त परियोजना के तहत विकसित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को प्रकृति से जोड़ना, जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें एक शांत प्राकृतिक वातावरण प्रदान करना है।

यह पार्क जिले की पहचान को मजबूत करेगा: सांसद

हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने इस परियोजना के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पार्क जिले की पहचान को मजबूत करेगा। जायसवाल ने नागरिकों से पार्क की साफ-सफाई और संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल ने बताया कि बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर यह पार्क जिले के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने जानकारी दी कि पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं, जो भविष्य में पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेंगे। डीएफओ ने लोगों से पार्क को क्षति न पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।

पार्क के उद्घाटन के बाद यहां आने वाले लोगों ने इसकी सराहना की है। उन्होंने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और वन विभाग को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया। स्थानीय निवासियों का मानना है कि यह पार्क हजारीबाग के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल बनेगा और पर्यटन को बढ़ावा देगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *