मुख्य बातें

अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला, मौके पर मौत: आक्रोशित लोगों ने NH-28 जाम किया, परिजन को 20 हजार का चेक मिला – Dalsinghsarai News

अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला, मौके पर मौत:  आक्रोशित लोगों ने NH-28 जाम किया, परिजन को 20 हजार का चेक मिला – Dalsinghsarai News

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मध्य गांव में रविवार शाम एक सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। शंकर चौक के पास एनएच-28 पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। मृतक की पहचान मालती शेखटोली वार्ड 10 निवास

.

यह घटना रविवार 16 नवंबर की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को घटनास्थल पर ही रखकर एनएच-28 जाम कर दिया। वे मुआवजे की मांग कर रहे थे।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उजियारपुर के बीडीओ ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए का चेक तत्काल उपलब्ध कराया।

चेक मिलने के बाद परिजनों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इसके लगभग एक घंटे बाद एनएच-28 पर यातायात बहाल हो सका। उजियारपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

मृतक मोहम्मद दुलारे उर्फ मोहम्मद मोती अपनी बहन नुजहत परवीन के घर चाँदचौर पूर्वी में रहता था। वह चाँदचौर मध्य पंचायत में किसानों के खेतों में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

मृतक की बहन नुजहत परवीन ने बताया कि घटना के समय मोहम्मद दुलारे सातनपुर चौक से ऑटो लेकर शंकर चौक आया था। ऑटो से उतरकर वह एनएच-28 पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे रौंद दिया और फरार हो गया।

चांदचौर मध्य पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक प्रत्याशी रणवीर चौरसिया ने भी देर शाम सड़क हादसे में मालती गांव के एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *