मुख्य बातें

गुमला में प्रेम प्रसंग में युवती ने दी जान: धान काटने गए थे परिजन, घर में थी अकेली, दुपट्टे से लटककर की आत्महत्या – Gumla News

गुमला में प्रेम प्रसंग में युवती ने दी जान:  धान काटने गए थे परिजन, घर में थी अकेली, दुपट्टे से लटककर की आत्महत्या – Gumla News

गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय छात्रा ने कथित प्रेम प्रसंग के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना हेसराग डिपा बगीचा में शनिवार देर शाम सामने आई। मृतका की पहचान स्वर्गीय मैनेजर उरांव की पुत्री सुलेखा कुमारी के रूप में हुई है।

.

परिजनों के मुताबिक घटना के समय घर के सभी सदस्य धान काटने खेत गए हुए थे। जब वे देर शाम घर लौटे, तो सुलेखा को अपने ही दुपट्टे से लटका हुआ देखकर दंग रह गए। तुरंत गांव के लोगों को सूचना दी गई। दुपट्टे का फंदा तोड़कर परिजनों ने बेटी को उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फोन पर बात के बाद उठा लिया कदम

मृतका के परिजन शंकर उरांव ने बताया कि सुलेखा का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को वह फोन पर काफी देर तक बात करती रही। बातचीत के बाद वह कमरे में चली गई और काफी समय तक बाहर नहीं आई। परिजनों का दावा है कि फोन पर हुई बातचीत के बाद ही उसने यह चरम कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि घर पहुंचकर बेटी को इस हालत में देखकर वे तुरंत पास के मुखिया और सरपंच के पास पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी देने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने बिशुनपुर थाना को इसकी सूचना दी। गांव में घटना की जानकारी फैलते ही माहौल गमगीन हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतका के घर पहुंच गए।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही रविवार सुबह बिशुनपुर थाना से एसआई शैलेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और पूरी स्थिति की जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन घटना के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मृतका के मोबाइल कॉल डिटेल और युवक से बातचीत की जानकारी खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *