फरीदाबाद में मस्जिद के पास वाले घर में सर्च करती फरीदाबाद पुलिस की टीम।
दिल्ली में लाल किले के सामने बम ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद और नूंह में आतंक का नेटवर्क लगातार सामने आ रहा है। इसे तोड़ने के लिए NIA समेत अन्य जांच एजेंसियां और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार मस्जिद, किराएदारों के कमरे, खाद-बीज की दुकानें, कारों की बिक्री
.
पुलिस यूनिवर्सिटी से जुड़े आंतक के पूरे नेटवर्क के रिकॉर्ड एक-एक करके निकाल रही है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से डॉ. मुजम्मिल, लेडी डॉक्टर शाहीन सईद, यूनिवर्सिटी की मस्जिद के मौलवी इश्तियाक और एचआर विभाग में कार्यरत जमील को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस यूनिवर्सिटी से पकड़े गए आतंकी नेटवर्क के संपर्क में रहने वाले सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस डॉक्टरों के अलावा छात्रों के कमरों को चेक कर रही है। पुलिस की क्राइम ब्रांच और रेवेन्यू विभाग की टीमें यूनिवर्सिटी तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा यूपी एटीएस भी पूछताछ के लिए यूनिवर्सिटी पहुंच सकती है।
फरीदाबाद के डबुआ में घरों में चेकिंग करते हुए पुलिस।
140 मस्जिद- मदरसों की चेकिंग हो चुकी फरीदाबाद पुलिस की सभी क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों की पुलिस अपने-अपने इलाकों में पिछले 4 दिन से सर्च आपरेशन चला रही है। इस ऑपरेशन में अभी तक 140 मस्जिद-मदरसों को चेक किया गया है। मस्जिदों में नमाज अदा कराने वाले इमाम का रिकार्ड चेक किया जा रहा है। साथ ही जिन बच्चों को मदरसे में तालीम दी जा रही है, वो बच्चे कहां के रहने वाले हैं और कब से मस्जिद में आ रहे, इसको लेकर पूरी जानकारी नोट की जा रही है। फरीदाबाद में छोटी-बड़ी करीब एक हजार मस्जिदें हैं।
500 से ज्यादा कश्मीरी किरायेदारों की वेरिफिकेशन पुलिस ने अभी तक 500 से ज्यादा कश्मीरी किरायेदारों के पुलिस वेरिफिकेशन कागजात चेक किए है। इसके अलावा 1700 ऐसे किराएदार हैं, जो दूसरे राज्यों से आकर यहां पर बसे हुए हैं। ये पुलिस वेरिफिकेशन कब दी गई, इस दौरान गवाह कौन बने थे, कौन कितने सालों से किराए पर रहा है और घर का कौन सदस्य क्या काम करता है इसकी जानकारी ली गई है।

घरों के अंदर रहने वाले किराएदारों के कागजात चेक करते हुए पुलिस।
70 खाद-बीज भंडारों की जांच, कुछ हिरासत में बम विस्फोटक बनाने में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था। इसी को लेकर पुलिस ने फरीदाबाद और नूंह के 70 से ज्यादा खाद-बीज भंडार दुकानों की चेकिंग की है। इनमें दुकानों का लाइसेंस चेक किया गया है। किस दुकान पर कितने मात्रा में सामग्री मौजूद है, इसकी जानकारी नोट की गई है। फरीदाबाद में 300 से अधिक खाद-बीज की दुकानें है। नूंह व सोहना से कुछ खाद-बीच विक्रेता पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए। डॉ. मुजम्मिल ने नूंह के जिस विक्रेता से अमोनियम नाइट्रेट खरीदा था, उसके पास लाइसेंस भी नहीं है।

फरीदाबाद- नूंह में पुलिस बीज-खाद भंडारों की जांच कर रही है।
200 से ज्यादा होटल-पीजी की जांच पुलिस ने शहर के 200 से ज्यादा होटल, गेस्ट हाउस, पीजी, धर्मशालाओं को चेक किया है। दिल्ली बम ब्लास्ट के दो दिन पहले और अभी तक के रिकॉर्ड चेक किए गए हैं। इन सभी को प्रॉपर रिकार्ड मेनटेन करने के आदेश दिए गए हैं। फरीदाबाद में 2000 के करीब होटल, पीजी, गेस्ट हाउस, और धर्मशालाएं हैं। दिल्ली बम ब्लास्ट में जिस गाड़ी में ब्लास्ट किया गया वो फरीदाबाद के एक डीलर से खरीदी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अभी तक 100 गाड़ी डीलरों का रिकार्ड चेक किया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ये अभियान अभी लगातार जारी है। पुलिस की सबसे ज्यादा चेकिंग सारण थाना और डबुआ थाना क्षेत्र में की गई है।
यूनिवर्सिटी पर दर्ज 2 एफआईआर की जांच होगी दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें धोखाधड़ी-जालसाजी की धाराएं हैं। ये एफआईआर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) द्वारा की गई कार्रवाई के बाद दर्ज की गईं। पहली एफआईआर धारा 12 के उल्लंघन के लिए दर्ज की गई है, जबकि दूसरी एफआईआर यूनिवर्सिटी द्वारा कथित तौर पर झूठे मान्यता दावों से संबंधित है।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम शनिवार को ओखला स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कार्यालय पहुंची। यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर कुछ दस्तावेज मांगे हैं।

—————————
ये खबरें भी पढ़ें…
दिल्ली ब्लास्ट-18 घंटे पहले नूंह में था आतंकी उमर:कैश निकलवाने ATM पहुंचा, पैसे नहीं निकले तो गार्ड को लेकर 20 मिनट घूमा

दिल्ली में विस्फोटक के साथ खुद को उड़ाने वाला फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट प्रोफेसर उमर नबी का नूंह में ATM के बाहर का CCTV फुटेज सामने आया है। दिल्ली में ब्लास्ट (10 नवंबर) से करीब 18 घंटे पहले नूंह में उमर i-20 कार लेकर ATM में कैश निकालने के लिए पहुंचा था। (पूरी खबर पढ़ें)
फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास आतंक की नर्सरी:इमाम के नाम पर मदरसा, फंडिंग डॉ. मुजम्मिल ने की; अंडरग्राउंड इमारत बनाई जा रही

दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल शकील फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी से 700 मीटर दूरी पर ही आतंक की नर्सरी तैयार कर रहा था। यहां करीब 200 वर्गगज में एक अंडर ग्राउंड इमारत बनाई जा रही थी, जहां 15-20 बच्चों को धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी। (पूरी खबर पढ़ें)
आतंकी मॉड्यूल के कॉन्टैक्ट वाले 200 लोग रडार पर:डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन ने मदद के नाम पर रुपए बांटे; अब तक 60 हिरासत में

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। अब सुरक्षा एजेंसियों की जांच में फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉ. मुजम्मिल और लेडी डॉ. शाहीन की मोबाइल की कॉल डिटेल और डिजिटल ट्रांसफर पेमेंट्स से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। (पूरी खबर पढ़ें)
