मेरठ में DIG आवास के सामने चल रहे CM ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य के दौरान रविवार सुबह एक मकान की दीवार गिर गई । मकान मालिक और स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मानकों को अध किनारे करते हुए यह कार्य किया जा रहा है जिस कारण यह हादसा हुआ।
.
समाजसेवी संदीप पहल
बड़ी जनहानि हो सकती है- संदीप पहल
समाजसेवी और वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप पहल ने बताया कि इस योजना में कोई भी मानक पूरा नहीं कर रहे हैं। जहां एक तरफ दीवार गिर गई है तो वहीं दूसरी और खड़ा एक बहुत पुराना पेड़ भी मिट्टी के कटान के कारण झुक गया है जो कभी भी मकान पर गिर सकता है जिस कारण इस मकान के साथ साथ आसपास में रहने वाले परिवारों में भी जनहानि का खतरा बना हुआ है।

निर्माण के दौरान टूटी दीवार
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- स्थानीय पार्षद
स्थानीय पार्षद पति रचित गुलाटी ने बताया कि वार्ड में CM ग्रिड योजना के तहत काम चल रहा है । मकान की दीवार गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंचा और निगम के अधिकारियों से भी बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर रहे हैं निर्माण में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लगातार हो रही लापरवाही
संदीप पहल ने बताया कि CM ग्रिड योजना में लगातार लापरवाही की जा रही है। इसको लेकर हम आवाज उठाते आ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी या अन्य संबंधितों का इस समस्या की और कोई ध्यान नहीं है। कर्मचारियों की लापरवाही यहां जनहानि का बड़ा कारण बन सकती है।
