मुख्य बातें

करनाल में महिला से दुष्कर्म की कोशिश: घर में घुसकर दी धमकी, चाकू दिखाकर जबरदस्ती करने का आरोप, दो युवकों पर केस दर्ज – Karnal News

करनाल में महिला से दुष्कर्म की कोशिश:  घर में घुसकर दी धमकी, चाकू दिखाकर जबरदस्ती करने का आरोप, दो युवकों पर केस दर्ज – Karnal News


करनाल जिले के घरौंडा थाना क्षेत्र के गांव कैमला में एक महिला ने दो युवकों पर घर में घुसकर छेड़खानी और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। महिला के अनुसार वारदात दो दिन पहले सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जब आरोपी घर में जबरन घुस आ

.

चाकू दिखाकर की जबरदस्ती की कोशिश

पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक मोईन और उसका साथी चिन्दू उसके घर में घुस आए। पीड़िता ने बताया कि मोईन ने चाकू दिखाकर महिला के हाथ पकड़े और जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान दूसरा आरोपी चिन्दू गली में जाकर निगरानी करता रहा। महिला ने बताया कि विरोध करने और शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और वह किसी तरह अपनी जान और सम्मान बचा पाई।

करनाल घरौंडा थाना की फोटो।

पहले भी कर चुके हैं परेशान पीड़िता

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले कुछ समय से उसे परेशान कर रहे थे। लेकिन इस बार उन्होंने बदनीयत से घर में घुसकर जानलेवा धमकी भी दी।

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

शिकायत मिलने के बाद घरौंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *