बनारस से धनबाद आ रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस में एक यात्री की मौत हो गई। 35 वर्षीय दिवाकर कुमार ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिले थे। धनबाद स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही जीआरपी ने उन्हें उतारकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर द
.
दिवाकर के चचेरे भाई गजेंद्र राम ने बताया कि एक महीने पहले उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद वह गंगा स्नान के लिए बनारस गए थे। गजेंद्र राम के अनुसार, धनबाद पहुंचने से करीब 10 मिनट पहले दिवाकर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि ठंड लगने या दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई होगी। जीआरपी से सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की।
यात्री को ट्रेन से उतारा और अस्पताल पहुंचाया
जीआरपी स्टाफ राकेश कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें गंगा सतलुज एक्सप्रेस में एक यात्री के बेहोश होने की सूचना मिली थी। स्टेशन प्रबंधन को सूचित करने के बाद, जीआरपी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को ट्रेन से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। दिवाकर कुमार धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया शंकर नगर के निवासी थे। वह विवाहित थे और उनके दो बच्चे हैं।

