मुख्य बातें

दो बाइक आपस में टकराई, दो युवकों की गई जान: अंबिकापुर बनारस मार्ग में हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट के कारण हुई मौत – Ambikapur (Surguja) News

दो बाइक आपस में टकराई, दो युवकों की गई जान:  अंबिकापुर बनारस मार्ग में हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट के कारण हुई मौत – Ambikapur (Surguja) News

अंबिकापुर-बनारस रोड में चठिरमा बैरियर के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों के सवार सड़़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया।

.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सोनगरा अंतर्गत ग्राम सकलपुर निवासी रवि (30 वर्ष) और सूरजपुर अंतर्गत ग्राम करवां निवासी मुकेश (30 वर्ष) अंबिकापुर शहर में मजदूरी करने आए थे। शाम को काम खत्म कर दोनों अपने-अपने बाइक से ग्राम करवा जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार चठिरमा बैरियर के समीप पहुंचे तभी दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। टकराने से दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए।

हॉस्पिटल पहुंचने के पहले हो गई मौत हादसे में दोनों सवारों के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तत्काल बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को काल किया। कुछ ही देर में एम्बुलेंस मौके पर पहुंची एवं दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया। सिर में आई गंभीर चोट दोनों के मौत का कारण बनीं।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों के नहीं पहुंचने पर शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *