मुख्य बातें

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार: सोनीपत और झज्जर के रहने वाले, रिमांड पर भेजे, पहले 6 पकड़े जा चुके – Farrukh Nagar News

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:  सोनीपत और झज्जर के रहने वाले, रिमांड पर भेजे, पहले 6 पकड़े जा चुके – Farrukh Nagar News


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।

गुरुग्राम जिले के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में 39 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर रोहित की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा मानेसर की टीम ने इन दोनों को गुरुग्राम से पकड़ा।

.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनीपत जिले के झाझल गांव निवासी पदम उर्फ राजा और झज्जर जिले के नूना माजरा गांव निवासी विनोद उर्फ पहलवान के रूप में हुई है। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

मृतक रोहित शौकीन की फाइल फोटो।

प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां मारकर की थी हत्या

यह घटना 4 अगस्त 2025 को हुई थी। खेड़की दौला पुलिस को सूचना मिली थी कि एसपीआर रोड, सेक्टर-77 के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान दिल्ली के कमरूद्दीन नगर, निहाल विहार निवासी रोहित शौकीन (39 वर्ष) के रूप में हुई।

रोहित के भाई ने शिकायत में बताया था कि रोहित प्रॉपर्टी डीलिंग और किराए का काम करता था। घटना वाले दिन वह नोएडा जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि उसे गोली मार दी गई है। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब तक रोहित को अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर खेड़की दौला थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

रोहित शौकीन को इसी जगह गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने जहां-जहां गोलियों को खोल मिले, उन जगहों को मार्क किया है।

रोहित शौकीन को इसी जगह गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने जहां-जहां गोलियों को खोल मिले, उन जगहों को मार्क किया है।

पहले 6 आरोपियों को किया था गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस अपराध शाखा मानेसर द्वारा पहले ही 6 आरोपियों – शुभम, सुदीप, गौतम, शक्ति, कमल और कुलदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में सामने आया था कि हत्या की साजिश सुनील सरधाना के कहने पर रची गई थी।

पुलिस रिमांड के दौरान पदम उर्फ राजा और विनोद उर्फ पहलवान ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुनील सरधाना के निर्देश पर रोहित की हत्या को अंजाम दिया था। दोनों गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है।

दोनों आरोपियों पर 8-8 केस दर्ज

पदम उर्फ राजा पर डकैती, जान से मारने की धमकी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के 8 मामले दर्ज हैं। विनोद उर्फ पहलवान पर धोखाधड़ी, लूट, जान से मारने की धमकी, आर्म्स एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के कुल 8 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर रखा गया है और पुलिस बाकी आरोपियों, हथियारों के स्रोत और हत्या के पीछे की रंजिश के कारणों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरी वारदात में शामिल सभी पहलुओं से पर्दा उठा दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *