मुख्य बातें

हिसार में महिला पर हमला करने वाला गिरफ्तार: पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, लौटाने से इनकार करने पर मारा था चाकू – Hansi News

हिसार में महिला पर हमला करने वाला गिरफ्तार:  पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, लौटाने से इनकार करने पर मारा था चाकू – Hansi News


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।

हिसार जिले के हांसी में पैसे के विवाद में एक महिला को चाकू मारकर हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। थाना शहर हांसी पुलिस ने आरोपी सोमबीर पुत्र ईश्वर निवासी वार्ड 13, नारनौंद को पकड़ा है।

.

थाना शहर हांसी में तैनात एसआई विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है। आरोपी सोमबीर प्रवीण पुत्र हरिओम निवासी मोठ करनैल, हाल नजदीक नेहरू कॉलेज हांसी को लंबे समय से जानता था। उसने प्रवीण को 10 हजार रुपए उधार दिए थे। जब भी सोमबीर अपने पैसे मांगने प्रवीण के घर जाता था, तो प्रवीण के साथ रहने वाली छिंदो उसे पैसे लौटाने से रोक देती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

पैसे लौटाने से मना करने पर किया हमला

घटना 16 सितंबर 2025 की है। आरोपी ने बताया कि वह बाजार में छिंदो से मिला और उसने दोबारा अपने 10 हजार रुपए मांगे। छिंदो ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इस पर गुस्सा होकर सोमबीर ने पास खड़ी रेहड़ी से एक चाकू उठाया और जान से मारने की नीयत से उसके पेट में वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था।

कोर्ट में पेश करके भेजा जेल

थाना शहर हांसी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमबीर को गिरफ्तार किया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *