मुख्य बातें

​​​​​​​गिरिडीह पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़: छह आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और निर्माण सामग्री बरामद – Giridih News

​​​​​​​गिरिडीह पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़:  छह आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और निर्माण सामग्री बरामद – Giridih News

गिरिडीह पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमरवा गांव के इलाकों में संचालित एक बड़े अवैध हथियार निर्माण गिरोह का गन फैक्ट्री भंडाफोड़ किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि लंबे समय से यहां हथियार बनाकर विभिन्न

.

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने बुधवार को छापेमारी कर हथियार निर्माण कर रहे लोगों को मौके पर पकड़ा। छापेमारी के दौरान कई आरोपी भाग निकले, जबकि छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी उस्मान अंसारी फरार

गिरफ्तार आरोपियों में शायर अली, फुरकान अंसारी, चुन्ना उर्फ वसीम, शमीर मल्लिक, मंगली और कमरूद्दीन शामिल हैं। पुलिस ने एक आरोपी उस्मान अंसारी को फरार घोषित किया है, जिसकी तलाश जारी है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और हथियार निर्माण सामग्री जब्त की। बरामदगी में 6 देसी पिस्टल, 11 मैगजीन, 7.65 मिमी की 5 जिंदा गोलियां, 12 अधबनी पिस्टलें, 13 पिस्टल के बैरल, 12 पिस्टल का स्लाइड, 4 लोहे की डाइस, 6 फेस मिलिंग मशीन, ट्रिगर, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, हथौड़ी, रिंच सहित करीब चालीस प्रकार के उपकरण और पुर्जे शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है।

हथियार ऊंचे दामों पर अपराधियों को बेचता था

गिरफ्तार आरोपियों में कुछ पहले भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं और लगातार हथियार तस्करी में संलिप्त रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह गांवों में छुपकर एक छोटी फैक्ट्री की तरह हथियार बनाता था और इन्हें ऊंचे दामों पर अपराधियों को बेचता था।

इस अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितवाहन उरांव ने किया। पुलिस ने कहा है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम तैनात है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *