मुख्य बातें

जैसलमेर में 23 नवम्बर को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक: जागरूकता रैली में की सभी ने अपील- ‘5 साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक जरूर पिलाएं’ – Jaisalmer News

जैसलमेर में 23 नवम्बर को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक:  जागरूकता रैली में की सभी ने अपील- ‘5 साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक जरूर पिलाएं’ – Jaisalmer News


जैसलमेर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य 23 नवंबर 2025, रविवार को होने वाले पोलियो टीकाकरण दिवस के लिए जनमानस में जागरूकता फैलाना था।

.

रैली को SDM सक्षम गोयल ने गड़ीसर चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आशा सहयोगिनियां, एएनएम प्रशिक्षणार्थी और चिकित्सा विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। सभी ने इस दौरान अपील करते हुए नारे लगाए- ’23 नवंबर को 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं’।

SDM सक्षम गोयल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शहर के मुख्य मार्गों से निकली रैली रैली विभिन्न मार्गों— आसनी रोड़, गोपा चौक, गांधी चौक होते हुए हनुमान चौराहे तक पहुंची। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लिए नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। “दो बूंद पोलियो की दवा पिलाओ – बच्चों को विकलांगता से बचाओ”, “जब चलेगा पोलियो अभियान – मिटेगा पोलियो का नाम निशान”, “हर गांव हर शहर – पोलियो दवा जरूर पिलाओ” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

23 नवम्बर,रविवार को पिलाई जाएगी खुराक

हनुमान चौराहे पर पहुंचने पर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निखिल शर्मा और उमेश आचार्य ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि रविवार 23 नवंबर को अपने जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पास के पोलियो बूथ पर अवश्य लाएं और दवा पिलाकर बच्चों को पोलियो से सुरक्षित बनाएं।

उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश कोई बच्चा बूथ पर नहीं पहुंच पाता है तो अभियान के दूसरे और तीसरे दिन भ्रमणशील दल घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। कार्यक्रम में डॉ. एम. डी. सोनी, डॉ. नारायण राम, पंकज खत्री, उमेश पारीक, डॉ. पल्लवी राव, नर्सिंग ऑफिसर दीप्ति डेनिस, मोनिका सुमन, पूजा सहित चिकित्सा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

शहर के मुख्य मार्गों से निकली रैली।

शहर के मुख्य मार्गों से निकली रैली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *