मुख्य बातें

फरीदकोट में नशा तस्कर के घर चला बुल्डोजर: अवैध निर्माण को नगर काउंसिल ने गिरवाया, एसएसपी के साथ भारी पुलिस बल रहा तैनात – Faridkot News

फरीदकोट में नशा तस्कर के घर चला बुल्डोजर:  अवैध निर्माण को नगर काउंसिल ने गिरवाया, एसएसपी के साथ भारी पुलिस बल रहा तैनात – Faridkot News


नशा तस्कर के घर कार्रवाई के लिए पहुंची टीम, गिराया जा रहा अवैध निर्माण

पंजाब के फरीदकोट जिले में सिविल व पुलिस प्रशासन ने नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को एक नशा तस्कर द्वारा किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से गिरा दिया। यह कार्रवाई नगर काउंसिल कोटकपूरा द्वारा इंदिरा कॉलोनी में की गई। मौके पर कानून बनाए

.

नशा तस्कर के घर पर हो रही कार्रवाई

कई बार दी गई थी नोटिस, फिर कार्रवाई

कोटकपूरा की इंदिरा कॉलोनी निवासी विशाल नामक नशा तस्कर और उसके परिवार द्वारा घर में अवैध निर्माण किया हुआ था। इस संबंध में नगर काउंसिल ने उन्हें कई नोटिस जारी किए थे, लेकिन उन्होंने अवैध कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद नगर काउंसिल द्वारा पुलिस की सहायता से यह कार्रवाई की गई।

तोड़ा जा रहा नशा का तस्कर

तोड़ा जा रहा नशा का तस्कर

इसी गली में पांच और घरों में चला था बुलडोज़र

कुछ माह पहले भी इसी कॉलोनी में पांच नशा तस्करों के घरों पर बुलडोज़र चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई थी। इस मामले में नगर काउंसिल के ईओ अमृत लाल ने बताया कि उक्त विशाल को अवैध निर्माण हटाने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए। कानून के अनुसार उसे पूरा समय दिया गया, लेकिन उसकी ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।

अब तक 1054 नशा तस्कर गिरफ्तार-एसएसपी

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी है। एक मार्च 2025 से लेकर अब तक पुलिस ने 1054 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 26 किलो हेरोइन, 6 किलो अफीम, 20 क्विंटल चूरापोस्त, 21 हजार नशीली गोलियां व 9 लाख की ड्रग मनी बरामद की है।

साथ ही नशा बेच कर बनाई गई 9 करोड़ की प्रॉपर्टी को फ्रीज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों की अवैध कमाई से बने निर्माण भी गिराए जाएंगे ताकि समाज में सख्त संदेश जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *