मुख्य बातें

लुधियाना के समराला चौक पर शराबी पुलिसकर्मी का हंगामा: बीच सड़क में किया पेशाब, वीडियो बनाने वालों को मारा थप्पड़ – Ludhiana News

लुधियाना के समराला चौक पर शराबी पुलिसकर्मी का हंगामा:  बीच सड़क में किया पेशाब, वीडियो बनाने वालों को मारा थप्पड़ – Ludhiana News

चौंक में बाथरूम करता पुलिस कर्मी

लुधियाना के समराला चौक पर शुक्रवार सुबह एक पुलिसकर्मी का शर्मनाक व्यवहार सामने आया। करीब 10:30 बजे कथित तौर पर नशे में धुत यह पुलिसकर्मी चौक के बीचों-बीच सार्वजनिक रूप से पेशाब करता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे ही इसका वीडियो बनाना शुरू कि

.

घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। अधिकारी ने शराबी पुलिसकर्मी से पूछताछ की कि वह किस थाने में तैनात है, समराला चौक क्यों आया था और क्या उसने शराब पी रखी थी।

अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी की मेडिकल जांच करवाने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वह नशे में था या नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *