मुख्य बातें

लुधियाना में नाबालिग का अपहरण, तेजधार हथियार से हमला: मारपीट कर फेंका; सुबह परिजनों को बेहोश मिला, गंभीर हालत में PGI रेफर – Jagraon News

लुधियाना में नाबालिग का अपहरण, तेजधार हथियार से हमला:  मारपीट कर फेंका; सुबह परिजनों को बेहोश मिला, गंभीर हालत में PGI रेफर – Jagraon News

पंजाब के लुधियाना के जगराओं में गुरुवार देर रात कोठे खंजुरा में एक 17 वर्षीय नाबालिग पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। उसे घर के बाहर से अगवा कर रेलवे पुल के पास ले जाकर पीटा गया।

.

जानकारी के अनुसार, तीन युवकों ने नाबालिग को घर के बाहर सड़क पर खड़े होने के दौरान जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर अगवा कर लिया। आरोपी उसे नजदीकी रेलवे पुल के पास ले गए, जहां उसे तेजधार हथियारों से पीटा गया। हमलावर उसका मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गए।

रात भर घायल पड़ा रहा नाबालिग

हमले के बाद नाबालिग पूरी रात वहीं पड़ा रहा। सुबह परिजनों ने उसे खून से लथपथ और अर्ध-बेहोशी की हालत में देखा। उसे जगराओं सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे पहले लुधियाना और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

बढ़ रहे नशे के कारण बढ़ रही वारदात

इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कोठे खंजुरा के पूर्व सरपंच जगराज सिंह ने क्षेत्र में नशेड़ियों और नशा-तस्करों की बढ़ती संख्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लोग डर के कारण रात में घर से बाहर निकलने से भी कतराते हैं।

स्थानीय निवासी सवरण कौर ने बताया कि नशे की वजह से हालात इतने खराब हैं कि पुरुष नशे की दलदल में फंसे हुए हैं और महिलाओं पर घर चलाने की जिम्मेदारी आ गई है। स्थानीय लोगों ने पंजाब सरकार और पुलिस से नशा-तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *