मुख्य बातें

उदयपुर में देसी लुक में दिखे डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे: रॉयल वेडिंग में हाथी पर दूल्हे ने किया डांस, नाव पर निकली बारात, माधुरी दीक्षित ने किया घूमर – Udaipur News

उदयपुर में देसी लुक में दिखे डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे:  रॉयल वेडिंग में हाथी पर दूल्हे ने किया डांस, नाव पर निकली बारात, माधुरी दीक्षित ने किया घूमर – Udaipur News


माणक चौक पर शनिवार शाम को हुई बॉलीवुड नाइट में देर रात तक परफॉर्मेंस हुए।

उदयपुर में हो रही रॉयल वेडिंग में आज शादी का मुख्य फंक्शन होगा। इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे हुए हैं।

.

उन्होंने शनिवार को मेहंदी सेरेमनी में देसी लुक के साथ एंट्री ली। दोनों ने खूब फोटो भी क्लिक करवाए। इसके बाद उन्होंने कई देशों के साथ पहुंचे गेस्ट के साथ बॉलीवुड नाइट को एंजॉय किया।

अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी के फंक्शन 21 नवंबर से उदयपुर के कई पॉपुलर वेडिंग डेस्टिनेशन पर हो रहे हैं।

शादी का मुख्य फंक्शन आज जग मंदिर पैलेस में सुबह 11 बजे से होगा। हालांकि, बारात की परंपरा शनिवार को निभाई गई। इसमें दूल्हे वामसी गडिराजू जयपुर के हाथी बाबू पर बैठकर निकले। मेहमान होटल लीला से सिटी पैलेस तक नाव से बारात में पहुंचे।

ट्रम्प जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड भारतीय परिधान में नजर आए

माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही ने भी किया परफॉर्म

इस रॉयल वेडिंग के लिए डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर शुक्रवार शाम को गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ पहुंचे थे। इस दिन की बॉलीवुड नाइट में उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ डांस भी किया था।

एक्टर रणवीर सिंह के साथ भी दोनों ने डांस किया था। शादी के फंक्शंस में शनिवार को भी सिटी पैलेस में बॉलीवुड नाइट हुई। इसमें माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही, दीया मिर्जा ने परफॉर्म किया।

आज जेनिफर लोपेज करेंगी परफॉर्म

रॉयल वेडिंग का आज मुख्य फंक्शन सुबह 11 बजे से शुरू होगी। दोपहर 2 बजे तक फेरे व अन्य मांगलिक कार्यक्रम होंगी। इसके बाद शाम को सिटी पैलेस के जनाना महल में रिसेप्शन होगा। शादी में जेनिफर लोपेज परफॉर्म करेंगी।

अब देखिए- शनिवार को हुए फंक्शंस से जुड़ी PHOTOS…

शनिवार को निकली बारात में दूल्हे वामिसी हाथी पर बैठकर निकले। इस दौरान उन्होंने डांस भी किया।

शनिवार को निकली बारात में दूल्हे वामिसी हाथी पर बैठकर निकले। इस दौरान उन्होंने डांस भी किया।

शाही बारात में शामिल होने से पहले देसी-विदेशी गेस्ट ने राजस्थानी परंपरानुसार साफा भी बंधवाया।

शाही बारात में शामिल होने से पहले देसी-विदेशी गेस्ट ने राजस्थानी परंपरानुसार साफा भी बंधवाया।

सिटी पैलेस में शनिवार शाम को हुई डांस परफॉर्मेंस में नोरा फतेही ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने गेस्ट के साथ डांस किया।

सिटी पैलेस में शनिवार शाम को हुई डांस परफॉर्मेंस में नोरा फतेही ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने गेस्ट के साथ डांस किया।

डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित भी शनिवार को रॉयल वेडिंग में पहुंची। उन्होंने घूमर जैसी राजस्थानी बैकग्राउंड वाले सॉन्ग पर डांस किया। उनका देसी लुक भी काफी पसंद किया गया।

डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित भी शनिवार को रॉयल वेडिंग में पहुंची। उन्होंने घूमर जैसी राजस्थानी बैकग्राउंड वाले सॉन्ग पर डांस किया। उनका देसी लुक भी काफी पसंद किया गया।

बारात निकलने के दौरान दूल्हे के परिवार व दोस्तों ने ढोल व डीजे पर जमकर डांस किया।

बारात निकलने के दौरान दूल्हे के परिवार व दोस्तों ने ढोल व डीजे पर जमकर डांस किया।

सिटी पैलेस में मेहंदी सेरेमनी के बाद हुए फंक्शन में इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी पहुंचे हैं। एक जिमनास्ट आर्टिस्ट ने बैलून के साथ परफॉर्म किया।

सिटी पैलेस में मेहंदी सेरेमनी के बाद हुए फंक्शन में इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी पहुंचे हैं। एक जिमनास्ट आर्टिस्ट ने बैलून के साथ परफॉर्म किया।

रॉयल वेडिंग में इंटरनेशनल आर्टिस्ट ने अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर मेहमानों के एंटरटेन किया।

रॉयल वेडिंग में इंटरनेशनल आर्टिस्ट ने अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर मेहमानों के एंटरटेन किया।

….

रॉयल वेडिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

1. उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे:माधुरी दीक्षित ने किया घूमर; नोरा फतेही ने बॉलीवुड के गानों पर दी परफॉर्मेंस

उदयपुर इन दिनों एक रॉयल वेडिंग के कारण चर्चा में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड इस वेडिंग को और खास बना रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…

2. 15 तस्वीरों में देखिए उदयपुर की रॉयल वेडिंग, बॉलीवुड एक्टर्स ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

झीलों की नगरी उदयपुर में अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू की रॉयल वेडिंग हो रही है। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *