मुख्य बातें

महेंद्रगढ़ में दुकान में घुसकर मारपीट, रुपए भी लूटे: रेवाड़ी जिला का रहने वाला, CCTV कैमरे को भी तोड़े, मेमोरी कार्ड ले गए – Narnaul News

महेंद्रगढ़ में दुकान में घुसकर मारपीट, रुपए भी लूटे:  रेवाड़ी जिला का रहने वाला, CCTV कैमरे को भी तोड़े, मेमोरी कार्ड ले गए – Narnaul News


हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना में पेट शॉप ( पालतु जानवरों के सामान की दुकान) में दिनदहाड़े 7–8 अज्ञात बदमाशों ने घुसकर दुकान मालिक के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित रेवाड़ी जिला के कोसली निवासी दुकानदार मोनू ने थाना कनी

.

पीड़ित मोनू ने बताया कि बीते कल सुबह लगभग 11:35 बजे किसी काम से दुकान से बाहर था। तभी उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया और कुत्तों की फीड लेने के बहाने दुकान पर बुलाया। जब वह करीब 12 बजे दुकान पर पहुंचे तो वहां पहले से ही 7–8 लोग मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने उसे फीड दिखानी शुरू की, उनमें से 5–6 लोग अचानक उन पर टूट पड़े और लात-घूंसों से बुरी तरह मारपीट की।

कनीना का थाना

सीसीटीवी के कैमरे तोड़े

इसी दौरान बाकी बदमाशों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और काउंटर में रखे करीब 5–6 हजार रुपए नकद निकाल लिए। बदमाश यहीं नहीं रुके, उन्होंने दुकान में लगे CCTV कैमरे को भी तोड़ दिया और उसकी मेमोरी कार्ड भी अपने साथ ले गए ताकि सबूत न बच सके।

बदमाश बोले अपनी ऐसे ही चलेगी

मोनू के अनुसार, जाते-जाते बदमाशों ने यह कहते हुए धमकी दी कि वे कनीना में दादागिरी करते हैं और अपनी मनमानी ऐसे ही चलाएंगे। उन्होंने पीड़ित को किसी को भी इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल मोनू इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती रहे।

अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस वारदात पर रोष जताते हुए पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *