मुख्य बातें

हिमाचल BJP अध्यक्ष बिंदल बोले- प्रदेश में माफिया राज कायम: 4 दिसंबर को धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा – Dehra News

हिमाचल BJP अध्यक्ष बिंदल बोले- प्रदेश में माफिया राज कायम:  4 दिसंबर को धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा – Dehra News


देहरा मीटिंग में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल व अन्य।

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा की एक महत्वपूर्ण बैठक देहरा में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इस बैठक में 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में होने वाले भाजपा के विशाल विरोध प्रदर्शन की रणन

.

बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक सुलह विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रम सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा, देहरा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय खट्टा सहित संगठन के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए स्थानीय नेता।

यह विरोध प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर भी मंथन हुआ।

अपने संबोधन में डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। उन्होंने ऊना, हरौली, बद्दी-बरोला और नालागढ़ में हुई फायरिंग की घटनाओं का जिक्र करते हुए इन्हें ‘माफिया राज की देन’ बताया।

देहरा में भाजपा की मीटिंग में बोलते हुए वक्ता।

देहरा में भाजपा की मीटिंग में बोलते हुए वक्ता।

डॉ. बिंदल ने प्रदेश में सक्रिय विभिन्न माफिया तंत्रों पर हमला बोला। उन्होंने बद्दी में कबाड़ माफिया की फायरिंग और खनन माफिया के बीच वर्चस्व की जंग का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट पर हुए हमले को हिमाचल की शांत संस्कृति के लिए चिंताजनक बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2023 से ड्रग माफिया, चिट्टा गिरोह और अन्य आपराधिक तत्वों के बढ़ते कदम यह साबित करते हैं कि सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। बिंदल ने कहा कि संस्थान बंद हो रहे हैं, झूठ पर आधारित राजनीति हावी है और कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, जो हिमाचल की आत्मा पर आघात है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने घोषणा की कि इन सभी गंभीर मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी 4 दिसंबर को धर्मशाला में सरकार के खिलाफ एक विशाल और ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *