मुख्य बातें

राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में चमका अमृतसर: सरकारी स्कूलों के दो मॉडल हुए चयनित; पंजाब के कुल 13 प्रोजेक्ट आगे बढ़े – Amritsar News

राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में चमका अमृतसर:  सरकारी स्कूलों के दो मॉडल हुए चयनित; पंजाब के कुल 13 प्रोजेक्ट आगे बढ़े – Amritsar News

दो मॉडल चयनित होने से पूरे शिक्षा विभाग में उत्साह का माहौल

पंजाब के सरकारी स्कूलों को आधुनिक संसाधन और वैज्ञानिक माहौल उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा किए जा रहे प्रयासों का शानदार परिणाम सामने आया है। राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अमृतसर जिले के दो मॉडल चयनित होने से पूरे श

.

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि एनसीईआरटी द्वारा भोपाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में 18 से 23 नवंबर तक आयोजित 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में पंजाब ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देशभर से चयनित 240 मॉडलों में से पंजाब के 13 मॉडल शामिल हुए, जिनमें अमृतसर जिले के दो मॉडल भी स्थान पाने में सफल रहे।

अमृतसर के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल से सभी को प्रभावित किया

ये मॉडल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोहाली और सरकारी मिडिल स्कूल पाखरपुरा के विद्यार्थियों अभिमन्यु सिंह, हरमनप्रीत सिंह और भूपिंदर सिंह द्वारा अपने गाइड शिक्षकों शिक्षा शर्मा और कंप्यूटर फैकल्टी तरविंदर सिंह की देखरेख में तैयार किए गए थे।

पानी बचाने और सेना थीम पर बने मॉडल हुए चयनित

चयनित मॉडलों में एक का विषय परवियश कंक्रीट था, जो भूमिगत जल स्तर बढ़ाने की आधुनिक तकनीक को दर्शाता है, जबकि दूसरा मॉडल सेना के बेस कैंप थीम पर आधारित था। ये मॉडल पहले राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ घोषित किए गए थे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *