मुख्य बातें

अंबाला में सड़क हादसे में युवक की मौत: बेटी और मां गंभीर घायल, पेहवा का रहने वाले; परिजनों से मिलने आए थे – Ambala News

अंबाला में सड़क हादसे में युवक की मौत:  बेटी और मां गंभीर घायल, पेहवा का रहने वाले; परिजनों से मिलने आए थे – Ambala News

अंबाला में परिवार से मिलने के बाद वापसी के दौरान बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पेहवा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच भंगू ढाबे के पास हुआ।

.

मृतक की पहचान पेहवा निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल 14 वर्षीय बेटी ज्योति और 70 वर्षीय मां गुलजारो देवी को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।घटना संबंधी जानकारी देते हुए मुजफ्फरा निवासी अमनदीप सिंह ने बताया कि अनिल कुमार कई वर्षों से पेहवा में रह रहे थे। मंगलवार को वह बेटी और मां के साथ गांव मुजफ्फरा में परिवार से मिलने आए थे।

भंगू ढाबे के पास हुआ हादसा, अनिल की मौके पर मौत

बुधवार दोपहर करीब 3 बजे वे बाइक से पेहवा वापस लौट रहे थे। पुल से पहले जैसे ही वे भंगू ढाबे के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बेटी और मां गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नग्गल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डॉक्टरों ने ज्योति और गुलजारो देवी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया।अनिल के अचानक निधन से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सदमे में हैं और किसी पर विश्वास नहीं हो रहा है कि कुछ ही मिनटों में खुशियों भरा घर मातम में बदल गया।

हादसे के कारणों की जांच जारी

नग्गल थाना के मुंशी मंदीप सिंह ने बताया कि हादसे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उनसे बयान भी दर्ज नहीं किया जा सका है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि हादसे की वजह स्पष्ट हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *