मुख्य बातें

मंडी में तेल टैंकर खाई में गिरा: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर प्रेशर पाइप फटने से हादसा, 14 हजार ली पेट्रोल का रिसाव, घर खाली कराए – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में तेल टैंकर खाई में गिरा:  किरतपुर-मनाली फोरलेन पर प्रेशर पाइप फटने से हादसा, 14 हजार ली पेट्रोल का रिसाव, घर खाली कराए – Mandi (Himachal Pradesh) News


हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम

मंडी में एक तेल टैंकर हादसा ग्रस्त हो गया और वह खाईं में गिर गया। टैंकर (HP-66-A-7565) पेट्रोल और डीजल से भरा था। हादसे के बाद टैंकर से रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया। प्रशासन ने खतरे के देखते हुए

.

टैंकर को निकालने की कोशिश में लगी टीम

हादसा किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बुधवार रात सुंदरनगर उपमंडल के चमुखा क्षेत्र हुआ। बताया गया कि प्रेशर पाइप फटने से टैंकर (HP-66-A-7565) अनियंत्रित हो गया। चालक इसे संभाल नहीं पाया। वह पलटते हुए खाईं में चला गया। इससे वहां भारी मात्रा में तेल का रिसाव शुरू हो गया। घायल टैंकर का चालक सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम

सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम

रात भर चला टैंकर निकालने का अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, एनडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। रातभर टैंकर को खाई से बाहर निकालने का अभियान जारी रहा, लेकिन लगातार तेल रिसाव और जोखिम भरी स्थिति के कारण इसमें सफलता नहीं मिल पाई। ज्वलनशील पदार्थ के रिसाव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के घरों को खाली कराया और फोरलेन पर ट्रैफिक एकतरफा कर दिया गया।

टैंकर को निकालने में जुटी टीम

टैंकर को निकालने में जुटी टीम

सुबह फिर शुरू हुआ ​अभियान

लगभग 14 हजार लीटर तेल (7 हजार लीटर पेट्रोल और 7 हजार लीटर डीजल) का रिसाव हुआ है। टैंकर का भारी वजन और तेल रिसाव की जटिल स्थिति के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। आज सुबह प्रशासन और बचाव दल एक बार फिर टैंकर को निकालने का प्रयास शुरू किया है, साथ ही सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *