मुख्य बातें

MP में सर्दी बढ़ी, राजस्थान में आज बारिश: हिमाचल के 12 शहरों का तापमान 5° से नीचे; दिल्ली समेत 5 राज्यों में कोहरा छाया

MP में सर्दी बढ़ी, राजस्थान में आज बारिश:  हिमाचल के 12 शहरों का तापमान 5° से नीचे; दिल्ली समेत 5 राज्यों में कोहरा छाया

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP Rajasthan Bihar Haryana Cold Wave | Delhi Air Pollution

भोपाल/जयपुर/देहरादून41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहाड़ी राज्यों की हल्की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे कड़ाके की सर्दी रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट आ सकती है।

राजस्थान में आज से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर, जोधपुर, अजमेर संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे सर्दी बढ़ेगी।

हिमाचल के 12 शहरों का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी की संभावना है।

भारत मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरा छाएगा। वहीं केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट है।

देशभर में सर्दी की 2 तस्वीरें…

हिमाचल: शिमला के पास कुफरी में सूखे पत्तों पर पाला पड़ा।

हिमाचल: शिमला के पास कुफरी में सूखे पत्तों पर पाला पड़ा।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सर्द सुबह घने कोहरे के बीच नाविक शिकारा चलाते हुए।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सर्द सुबह घने कोहरे के बीच नाविक शिकारा चलाते हुए।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *