मुख्य बातें

गुमला में अज्ञात कार की टक्कर से राहगीर की मौत: बाजार से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस कार ड्राइवर की तलाश में जुटी – Gumla News

गुमला में अज्ञात कार की टक्कर से राहगीर की मौत:  बाजार से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस कार ड्राइवर की तलाश में जुटी – Gumla News

गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के जुरा करंज टोली निवासी 58 वर्षीय दुर्गा उरांव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्गा उरांव सिसई बाजार से पैदल घर लौट रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ।

.

मृतक के परिजन लालू उरांव ने बताया कि एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल दुर्गा उरांव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर सिसई थाना के एसआई नरेंद्र सरदार ने शव को अपने कब्जे में लिया। शुक्रवार को सदर अस्पताल गुमला में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

पुलिस अज्ञात कार और उसके चालक का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है। गुमला जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *