मुख्य बातें

रोहतक में युवक की हत्या केस में 3 आरोपी गिरफ्तार: सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला था, 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला – Rohtak News

रोहतक में युवक की हत्या केस में 3 आरोपी गिरफ्तार:  सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला था, 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला – Rohtak News


रोहतक के ब्लॉक सांपला निवासी अजय की हत्या करने वाले पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी।

रोहतक जिले के ब्लॉक सांपला निवासी अजय की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और 4 दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्

.

एवीटी स्टाफ एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि 19 नवंबर को अजय शाम के समय घर से निकला था और पूरी रात घर वापस नहीं आया। अजय के दोस्त ने घर पर फोन करके बताया था कि अजय के साथ मारपीट हुई है, जिसमें उसे गंभीर चोट लगी है। वह घायल अवस्था में दतौड़ रोड के पास पड़ा है। परिजनों ने अजय को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां 21 नवंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई।

सांपला निवासी अजय की हत्या के आरोपी।

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार अजय की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ बाबा पुत्र प्रकाश निवासी गांव गिझी, रोहित उर्फ चोटी पुत्र सुरेश निवासी खेड़ी सांपला और जाहिद उर्फ साहिल पुत्र हकीम निवासी सांपला को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

4 दिन के रिमांड के दौरान होगी पूछताछ एवीटी स्टाफ एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की अजय के साथ किस बात को लेकर कहासुनी हुई, यह भी पता लगाया जाएगा। साथ ही वारदात में प्रयोग किए गए सामान को भी बरामद किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *