रामगढ़-रांची NH-33 फोर लेन पर चुटूपालू घाटी में एक आयरन ओर से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में एक टेम्पो वाहन भी आ गया। इस घटना में टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है,
.
दुर्घटना के कारण घाटी में कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। रामगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य करने में जुट गई।
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर का चालक अभी तक लापता है।
