मुख्य बातें

चंडीगढ़ में हमले में घायल की मौत, थाना घेरा: घेरकर युवक पर किए थे चाकू से कई वार, पुलिस ने पांच को किया है गिरफ्तार – Chandigarh News

चंडीगढ़ में हमले में घायल की मौत, थाना घेरा:  घेरकर युवक पर किए थे चाकू से कई वार, पुलिस ने पांच को किया है गिरफ्तार – Chandigarh News


चंडीगढ़ में मलोया थाने के बाहर लोग प्रदर्शन करते हुए।

चंडीगढ़ के मलोया में 26 साल के रवि नामक युवक पर कुछ लोगों ने दो हफ्ते पहले हमला किया था। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इसके बाद गुस्साए लोगों व परिजनों ने मलोया थाना घेर लिया है। लोग पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मृतक के परिजनों क

.

जबकि पुलिस का कहना है कि कुल पांच आरोपी ही इसमें शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतक अस्पताल में इलाज के दाैरान । फाइल फोटो

सारे मामले को तीन प्वाइंट में जानते हैं

  • दो हफ्ते पहले मलोया बस स्टैंड के पास स्थित कम्युनिटी सेंटर में कोई समारोह था। इसमें रवि अपने दोस्तों के साथ गया था। रात को वह जब घर आ रहा था तो कॉलोनी के साथ मस्जिद के पीछे बने पार्क में कुछ लड़के जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। वे केक काट रहे थे। इस दौरान वे रवि को गालियां देने लगे और उसे पकड़ लिया।
  • हंगामा ज्यादा बढ़ गया और उन्होंने रवि पर चाकू से वार कर दिए। रवि के साथ एक और लड़का था जो भागकर उसके घर चला गया और उसकी मा को बताया। इसके बाद माता और एक लड़का और आया और रवि को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और उसे आईसीयू में एडमिट कर लिया।
  • रवि खाना-पीना कुछ नहीं कर रहा था, सिर्फ उसे ग्लूकोज लगा रखा था। उसी के जरिए उसे भोजन दिया जा रहा था। रवि ने शनिवार शाम को दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि इस मामले में और भी आरोपी शामिल थे जिन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही।

पांच लोग अरेस्ट किए

थाना पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से तीन नाबालिग हैं और दो बालिग विकास और उसका एक साथी शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *