मुख्य बातें

वैशाली में कुशवाहा द्वार का शिलान्यास: विधायक महेंद्र राम ने आधारशिला रखी – Rajapakar(Vaishali) News

वैशाली में कुशवाहा द्वार का शिलान्यास:  विधायक महेंद्र राम ने आधारशिला रखी – Rajapakar(Vaishali) News

वैशाली जिले के राजापाकर के बैकुंठपुर पंचायत स्थित बैकुंठपुर पश्चिम ग्राम के वार्ड नंबर 02 के कुशवाहा टोला में कुशवाहा द्वार का शिलान्यास किया गया। स्थानीय विधायक महेंद्र राम ने आधारशिला रखी।इस अवसर पर कुशवाहा समाज के लोगों ने विधायक का स्वागत किया। इ

.

विधायक महेंद्र राम ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज की तरफ से किया गया यह कार्य समाज के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। विधायक ने इस कार्य के लिए समाज के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। कुशवाहा समाज के बाइक अध्यक्ष देवनाथ सिंह ने बताया कि इस द्वार के निर्माण पर लगभग 5 लाख रुपए का खर्च आएगा, जिसका वहन समाज के लोग ही करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान चंदन कुमार कुशवाहा ने विधायक से बैकुंठपुर वार्ड नंबर 02 में एक सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग की। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकारी जमीन उपलब्ध है, जिससे निर्माण में कोई बाधा नहीं आएगी। विधायक ने उनकी इस मांग को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर देवनाथ सिंह, मनोज कुमार, राजदेव सिंह, नागेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, इंद्रभूषण सिंह, लालदेव सिंह, अनिकेत कुमार, संतोष कुमार, दिनेश सिंह, ठेकेदार मनोज सिंह, जितेंद्र कुमार, शंकर सिंह, अभिमन्यु कुमार, मुकेश कुमार, परमानंद सिंह, विनोद बिहारी सिंह सहित कुशवाहा समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *