मुख्य बातें

सीवान के राजपुर में युवक की करंट लगने से मौत: बिजली बोर्ड में प्लग लगाते समय हादसा, जांच जारी – Siwan News

सीवान के राजपुर में युवक की करंट लगने से मौत:  बिजली बोर्ड में प्लग लगाते समय हादसा, जांच जारी – Siwan News


सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

.

मृतक की पहचान राजपुर निवासी त्रिलोकी तुरहा के 27 साल के बेटे बृजेश तुरहा के रूप में हुई है। बृजेश की शादी कुछ ही समय पहले हुई थी और उसका छह माह का बच्चा है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया।

परिजनों ने बताया कुछ समय पहले हुई थी बिजली की वायरिंग

परिजनों ने बताया कि घर में बिजली की वायरिंग का काम हुआ था। इसी दौरान किसी स्थान पर तार कट जाने से बोर्ड में करंट प्रवाहित हो गया। बृजेश बोर्ड में पलक लगाने के लिए गया, तभी वह करंट की चपेट में आ गया।

गमगीन परिजन।

दुर्भाग्यवश उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण वह काफी देर तक बिजली के संपर्क में पड़ा रहा। कुछ समय बाद घर की एक महिला घर के उस कमरे में गई, तभी उसकी नजर बृजेश पर पड़ी, जो बोर्ड से चिपका हुआ था।

ग्रामीणों ने भागकर बिजली का कनेक्शन किया बंद

उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने भागकर बिजली कनेक्शन बंद किया और बृजेश को गंभीर अवस्था में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बृजेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं छह माह के मासूम बच्चे को देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घर में की गई वायरिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही रघुनाथपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीएचसी से सूचना मिलने पर तुरंत गश्ती टीम को मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला करंट लगने से हुई दुर्घटना का प्रतीत होता है, हालांकि अन्य संभावित बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *