मुख्य बातें

नेशनल हाईवे पर बैठे 4 जिलों के 4 हजार किसान: धार में कर्जमाफी को लेकर आंदोलन, बोले- उद्योगपतियों का कर्ज माफ तो हमारा क्यों नहीं – Dhamnod News

नेशनल हाईवे पर बैठे 4 जिलों के 4 हजार किसान:  धार में कर्जमाफी को लेकर आंदोलन, बोले- उद्योगपतियों का कर्ज माफ तो हमारा क्यों नहीं – Dhamnod News


नीलेश जैन, मनीष छाबड़ा, अमन चौहान । धामनोद/2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

करीब 4 हजार किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के 4 जिले बड़वानी, धार, खरगोन और खंडवा जिले के किसान आंदोलन कर रहे हैं। वे धार के खलघाट टोल प्लाजा नेशनल हाईवे-52 पर बैठे हैं। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कर्जमाफी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

.

किसानों का कहना है कि पिछले 5 महीने में हमने सरकार को कई आवेदन दिए, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हमारी मांगे अब केंद्र सरकार से है। केंद्र सरकार ने 22 उद्योगपतियों का 11 लाख 41 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है। तो किसानों का 9 हजार करोड़ का कर्ज क्यों माफ नहीं किया जा रहा। जब तक मांगे पूरी नहीं होती, उठेंगे नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *