मुख्य बातें

पंचकूला में ED ने फर्जी कॉल सेंटर मालिक को पकड़ा: हवाला के जरिए इंडिया पहुंचाया कैश; कोर्ट ने दिया 7 दिन का रिमांड – Panchkula News

पंचकूला में ED ने फर्जी कॉल सेंटर मालिक को पकड़ा:  हवाला के जरिए इंडिया पहुंचाया कैश; कोर्ट ने दिया 7 दिन का रिमांड – Panchkula News


पंचकूला के फर्जी कॉल सेंटरों से गिरफ्तार युवा व बरामद सामान।

पंचकूला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट चलाने वाले महेश चंद्रशेखर शेट्ये को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है। ईडी के अनुसार, आरोपी हवाला नेटवर्क क

.

7 दिन की ईडी कस्टडी में भेजा गया आरोपी ईडी ने 29 नवंबर को महेश शेट्ये को गिरफ्तार कर उसी दिन पंचकूला की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता और विस्तृत जांच की आवश्यकता को देखते हुए आरोपी को सात दिनों की ईडी कस्टडी में भेज दिया है।

अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना शिकायतों में आरोप था कि आरोपी और उसके साथी आईटी पार्क में बिना किसी वैध अनुमति के कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी कर रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी नेटफ्लिक्स, अमेजन, स्पेक्ट्रम और एटीएंडटी जैसी बड़ी अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर झूठे टेक्निकल-सपोर्ट कॉल करते थे।

वीओआईपी डायलर और रिमोट-एक्सेस टूल के माध्यम से यूएस नागरिकों को यह कहकर डराया जाता था कि उनके सिस्टम में तकनीकी समस्या है। इसके बाद उनसे 100 से 5,000 अमेरिकी डॉलर तक की ठगी की जाती थी।

पंचकूला आईटी पार्क की कंपनी में गिरफ्तार किए गए युवा।

सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, आखिर कैसे चलता था पूरा खेल…

  • अगस्त में किया था फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़: पंचकूला के पुलिस कमिश्नर शिबास कबिराज ने बताया है पुलिस ने 20 अगस्त 2025 की रात को 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने आईटी पार्क में छापा मारकर 85 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें कॉल सेंटरों के मालिक और कर्मचारी शामिल थे।
  • पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई: पकड़े गए आरोपी अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को अपना शिकार बना रहे थे। टीम ने अब तक 3 कॉल सेंटरों के 10 मालिकों में से 6 को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 4 अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इनसे पूछताछ की गई।
  • कैश और उपकरण हुए थे बरामद: पुलिस ने कॉल सेंटरों से भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण और कैश बरामद किया था। एक कॉल सेंटर से 85 लैपटॉप, 62 मोबाइल फोन और 8 लाख 40 हजार रुपए कैश, दूसरे से 62 लैपटॉप, 60 मोबाइल फोन और 73 हजार 176 रुपए कैश और तीसरे कॉल सेंटर से 18 मोबाइल फोन, 21 सीपीयू, एक लैपटॉप और 3 लाख 20 हजार रुपए कैश जब्त किए गए।
  • बिटकॉइन के जरिए वसूली: ईडी के मुताबिक, ठगी की गई राशि को जेल्‍ल, रेमिटली, बिटकॉइन और कैश ऐप गिफ्ट कार्ड जैसे माध्यमों से वसूला जाता था और इसके बाद हवाला चैनलों के जरिए भारत ट्रांसफर किया जाता था।जांच में महेश शेट्ये के साथ सुरभि दूहन, ऋषभ दूहन और राहुल छौक्कर की भूमिका भी सामने आई। कॉल सेंटर के कर्मचारियों ने भी महेश शेट्ये को मुख्य संचालक के तौर पर पहचाना है।
  • हवाला के जरिए भारत आया पैसा : ईडी ने जांच में पाया कि यूएस से कमाए गए पीओसी को हवाला के जरिए कैश में भारत लाया गया। यह राशि पहले महेश शेट्ये के व्यक्तिगत खाते और उसकी फर्म एमएसी एंड क्रिस इंटरप्राइजेज के खाते में जमा की गई। इसके बाद उसकी मां शालिनी के बैंक खाते में फंड को जमा किया गया। बाद में इसी गैर-कानूनी कमाई का इस्तेमाल प्रॉपर्टी, कार और व्यक्तिगत खर्चों के लिए किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *